Home
News

Samsung Galaxy On8 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर

By Devesh

सैमसंग ने एक और नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। सैमसंग कंपनी ने आज यानि बुधवार को गैलेक्सी सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy On8 (2018) को इंडिया में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो डुअल रियर कैमरे के साथ एक शानदार फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले, बढ़िया सोफ्टवेयर, हार्डवेयर जबरदस्त कनेक्टिविटी फीचर भी इस स्मार्टफोन की विशेषताएं हैं।

Samsung Galaxy On8 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर

इनफिनिटी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

यह स्मार्टफोन इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आने वाला सैमसंग का दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले सैमसंग कंपनी ने गैलेक्सी ऑन सीरीज का Samsung Galaxy On6 लॉन्च किया था। जो खास डिस्प्ले क्वालिटी और इनफिनिटी डिस्प्ले से लैस था। सैमसंग गैलेक्सी ऑन 8 के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 6 इंच के सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ-साथ एचडी+ रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है।

स्टोरेज क्षमता

इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलने वाला है। इसमें स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है। जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और एफ/1.7 अपर्चर वाला है और सेंकेडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। इस हैंडसेट की बैटरी 3500 एमएएच की है। लिहाजा बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी अच्छा साबित हो सकता है।

कीमत और उपलब्धता

अब इस स्मार्टफोन की कीमत की बात कर लेते हैं। इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 16,990 रुपए है। इस फोन को यूजर्स सैमसंग ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। इस फोन की बिक्री 6 अगस्त से शुरू होगी, जो बिना ब्याज वाले ईएमआई और डेटा ऑफर के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung today launched Samsung Galaxy On8 (2018), a new smartphone of the Galaxy series, in India today. This phone with Infinity Display has a dual-rear camera, 16-megapixel front camera, 4GB RAM + 64GB internal storage. The 16,990 smartphone will be sold on Flipkart from August 6.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X