तूफान की स्पीड से चलेगा एलजी जी 2 स्मार्टफोन में इंटरनेट
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लाइंसेंस बनाने वाली कंपनी एलजी ने जी 2 स्मार्टफोन का एलटीई 4जी वर्जन बाजार में उतारा है। 4जी जी 2 को इंडियन मार्केट में ब्लैक, गोल्ड कलर ऑप्शनों के साथ 49,000 रुपए में लांच किया गया है। जल्द इसका 16 जीबी मॉडल भी मार्केट लांच किया जाएगा जिसकी कीमत 46,000 रुपए के आसपास होगी। फिलहाल 32 बाजार में 32 जीबी वर्जन पेश किया गया है।
पढ़ें: फोन में फोटो एडिट करने की बेस्ट फ्री एंड्रायड एप्लीकेशन
एलजी जी 2 के ऑफीशयली फीचरों पर नजर डालें तो इसमें 2.6 गीगाहर्ट का क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर दिया गया है, फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है लेकिन जल्द इसका 16 जीबी मॉडल भी बाजार में मिलने लगेगा। फोन में 13.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एलजी ने फोन को क्वॉलकॉम और एयरटेल के साथ मिलकर बाजार में उतारा है।
पढ़ें: फोन में फोटो एडिट करने की बेस्ट फ्री एंड्रायड एप्लीकेशन
इस मौके पर भारती एयरटेल कर्नाटका के सीईओ रोहित मलहोत्रा ने कहा 4जी एलटीई अभी तक की भारत में सबसे तेज इंटरनेट सेवा है जो सिर्फ एयरटेल प्रोवाइड कर रहा है। हम एलजी जी का स्वागत करते है जिसमें 4जी सर्विस का प्रयोग किया जा सकता है। 4जी वर्जन वाले जी 2 का 32 जीबी मॉडल 49,000 रुपए में मिलेगा। 4जी जी 2 एंड्रायड के जैलीबीन ओएस पर काम करता है। मार्केट में 4जी जी 2 को आईफोन 5एस, सैमसंग गैलेक्सी एस5, सोनी एक्सपीरिया जेड 2 जैसे स्मार्टफोन से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा।
पढ़ें: कभी नहीं देखी होंगी बॉलिवुड सेलिब्रेटियों की ऐसी तस्वीरें
1
फोन में 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1920x1080 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।
2
इसमें 2.6 गीगाहर्ट का क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर दिया गया है।
3
फोन में 13.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4
एलजी जी 2 को गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है।
5
4जी वर्जन वाले जी 2 का 32 जीबी मॉडल 49,000 रुपए में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







