Home
News

भारत में 1,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलजी

भारत में 1,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलजी


अभी हाल ही में कोरियाई कंपनी एलजी ने अपने घाटे को पूरा करने के लिए अपने सामान की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की थी और अब कंपनी ने अगले साल भारत में वह अपने निवेश में 20 प्रतिशत वृद्धि की योजना बनाई है। कंपनी देश में अपनी हिस्‍सेदारी के साथ अपनी क्षमता बढ़ाने और विपणन गतिविधियों पर 2012 में करीब 1,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इसके साथ ही कंपनी को उम्‍मीद है कि वह भारत में अगले साल अपनी बिक्री में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य हासिल कर पाएगी। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सून वॉन ने कहा कि कंपनी भारतीय बाजार में ज्यादा बिकने वाले उत्पाद लाएगी, प्रीमियम रेंज पर ध्यान केंद्रित करेगी और साथ ही 3डी फ्लैट पैनल टीवी के लिए कई तरह की मार्केटिंग पहल शुरू करेगी। जिससे वह अन्‍य उत्‍पादों से टक्‍कर ले सके।

वॉन ने कहा, अगले साल हमारा निवेश कारोबार के अनुरूप ही बढ़ेगा। हमें कारोबार में 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। इसके साथ ही हम निवेश भी 20 प्रतिशत बढ़ाएंगे। इस साल कंपनी ने कुल मिलाकर 1,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें से 800 करोड़ रुपये का निवेश विनिर्माण गतिविधियों के उन्नयन पर किया गया है और शेष निवेश मार्केटिंग पर किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X