चीन ने किया कमाल बल्ब से मिलेगा वॉयरलैस कनेक्शन
चीन हमेशा से अपने अनोखें अविष्कारों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। चीन के वैज्ञानिकों ने इस बार भी एक ऐसी ही तकनीक ईजाद की है जिसे लाई फाई का नाम दिया गया है इस तकनीक की मदद से आप वाईफाई की तरह बिजली के बल्ब द्वारा इंटरनेट कनेक्शन का प्रयोग कर सकते हैं।
पढ़ें: अपने मोबाइल में कैसे सेट करें ब्लूटूथ ?
वैज्ञानिकों ने कनेक्शन के रेडियो वेव की जगह बल्ब का प्रयोग किया है, शंघाई की फुडान यूनिवर्सिटी में आईटी के प्रोफेसर श नान ने रेडियो फ्रिक्वेंसी की जगह बिजली को सिगनल भेजने के लिए प्रयोग है उनके अनुसार एक छोट एलईडी बल्ब से करीब 4 डिवाइसों में इंटरनेट प्रयोग किया जा सकता है। यानी एक एलईडी बल्ब इतनी ऊर्जा पैदा करता है कि उससे 4 पीसी बड़े आराम से चलाए जा सकते हैं।
पढ़ें: अपना एंड्रायड फोन कैसे करें रीसेट?

यूके की यूनिवर्सिटी और एडिनबर्ग के हैराल्ड हास ने अनोखी तकनीक को लाई-फाई का नाम दिया है। इस नई तकनीक को ईजाद करने वाली टीम हेड शी के अनुसार एलईडी बल्ब में माइक्रोचिप लगी होती है जो 150 मेगाबिट्स प्रति सेकंड तक का डेटा रेट जनरेट करती है ये स्पीड ब्रॉडबैंड स्पीड से कई गुना ज्यादा स्पीड है साथ ही ये तकनीक पारंपरिक तकनीक के मुकाबले सस्ती भी है।
लाई फाई को शंघाई में 5 नवंबर को चाइना इंटरनैशनल इंडस्ट्री फेयर मे पेश किया जाएगा। बाजार में लाईफाई को आने में अभी कुछ समय लग सकता है क्योंकि तकनीकी रूप से इसमें कई सुधार करने हैं।


Click it and Unblock the Notifications








