क्या आपको इंटरनेट की लत लग चुकी है?
इंटरनेट एडक्शिन मार्डन सोसाइटी में एक बड़े रोग की तरह तेजी से फैलता जा रहा है। लेकिन इंटरनेट लर्वस को इस बारे में कभी पता ही नही चलता की वे इंटरनेट एडिक्ट हो चुके हैं। दोस्तों सबसे पहले ये जान ले कि इंटरनेट में रोज सर्फिंग करना और इंटरनेट एडिक्शन दोनों में काफी अंतर होता है। एक ओंर जहां इंटरेट पर लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी ओंर युवाओं में इंटरनेट एडिक्शन रोग भी बढ़ता जा रहा है।
पढ़ें: 999 रुपए में ले आइए इनमें से कोई भी एक फोन
कैसे पता करें कि आप इंटरनेट एडिक्ट हो चुके हैं
- इंटरनेट एडिक्ट एक तरह से धीरे धीरे समाज से कटता जाता है। जैसे अगर आप इंटरनेट पर हैं तो आपका मन अच्छा रहेगा अगर इस बीच कोई आप से बात करने की कोशिश करता है और आपको गुस्सा आ जाता है तो यानी आप इंटरनेट एडिक्ट हो चुके हैं।
- बाहर लोगों से बात करने का मन न करें, या फिर दिन भर कंप्यूटर पर ही बैठे रहें।
- हमेशा इंटरनेट पर कुछ न कुछ डाउनलोड करते रहना भले ही उसका कोई उपयोग हो या न हो।
- दिन भर रात भर ऑनलाइन गेम खेलना
- सर्फिंग के दौरान खाना पीना सब भूल जाना।
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और शहरुख खान कौन सा फोन बेंच रहे हैं?
इंटरनेट एडिक्शन से कैसे पाएं छुटकारा
- इंटरनेट सर्फिंग का समय निधार्रित कर लें, जैसे सुबह 2 घंटे या फिर रात में किसी भी समय।
- अगर आपको कोई जरूरी काम करना है तो पहले उसे निपटाएं क्योंकि इंटरनेट आप कभी भी प्रयोग कर सकते हैं ये बात अपने मन को समझाएं।
- अपने परिवार और दोस्तों को समय देने की कोशिश करें न कि दिनभर इंटरनेट पर लगे रहें।
- अगर घर में कोई मिलने आता है तो एक बात दिमाग में रख लें वो कुछ समय के लिए आपसे मिलने आया है। जबकि इंटरनेट आप बाद में भी प्रयोग कर सकते हैं।
- इंटरनेट एडिक्शन कोई बीमारी नहीं है बस ये एक तरह का मनोवैज्ञानिक विकार है जो आप खुद ही सही कर सकते हैं।
क्या आप भी इंटरनेट एडिक्ट हैं
दुनिया भर में इंटरनेट एडिक्शन के ऊपर कई रिचर्स की गई जिससे पता चला है इंटरनेट एडक्शिन डिसऑर्डर के रोगी 5 तरह की गतिविधियों में खोए रहते हैं पहला ऑनलाइन गेमिंग, दूसरा नेट सर्फिंग, तीसरा पोर्न साइटें देखना चौथा ऑनलाइन शापिंग करना और पांचवा सोशल नेटवर्किंग साइटों में लगे रहना।
क्या आप इंटरनेट एडिक्ट हो गए हैं
दुनिया भर के कई सोशयोलॉजिस्टों का कहना है कि इंटरनेट का ज्यादातर एडिक्ट वे युवा और बच्चे होते हैं जिनके परिवार में उनके लिए वक्त होता है। जैसे हमेशा घर में घूसे रहना। जब बच्चों को कोई और काम नहीं मिलता तो वे इंटरनेट की ओंर झुक जाते हैं।
क्या आप इंटरनेट एडिक्ट हो गए हैं
मार्केट में बढ़ते कंपटीशन के चलते भी लोग इंटरनेट एडिक्ट हो रहे हैं। अगर ऑफिसों में देखा जाए तो दिन भर में कई बार हम अपनी मेल चेक करते हैं इसके बाद घर में भी जाकर हम मेल करते हैं। यानी अगर एक दिन हम इंटरनेट से दूर रहें तो अकेलेपन के साथ खुद को दुनिया से कटा हुआ महसूस करने लगते हैं जबकि ऐसा होता नहीं।


Click it and Unblock the Notifications







