मोटो ई से पहले नोकिया ने उतारा नया विंडो स्मार्टफोन लूमिया 630
नोकिया ने अपनी लूमिया सीरीज़ में एक और महारथी को शामिल कर लिया है, भारतीय बाजार में नोकिया 630 को सिंगल और ड्युल सिम वर्जन के साथ लांच किया गया है जो 10,500 और 11,500 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध होंगे। हम आपको बता दें 13 अप्रेल को मोटोरोला का मोटो ई भी बाजार में आने वाला है जो लूमिया 630 के मुकाबले बाजार में आएगा। नोकिया 630 पहली ऐसी डिवाइस है जिसे विंडो 8.1 के साथ बाजार में उतारा गया है।
लूमिया 630 के सिंगल सिम और ड्युल सिम दोनों में एक जैसे फीचर दिए गए हैं, प्रीलोडेड एप्लीकेशनों पर नजर डालें तो फोन में हेयर मैप, नोकिया कैमरा, वीचैट, नोकिया मिक्स रेडियो और वाट्स ऐप इंस्टॉल हैं।
पढ़ें: भविष्य का स्मार्टफोन "नोकिया फिट"
स्क्रीन
लूमिया 630 में 4.5 इंच की FWVGA एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 480x854 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है जो स्क्रीन को मजबूत बनाता है।
प्रोसेसर
लूमिया 630 में 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 512 एमबी की रैम लगी हुई है।
पढ़ें: शर्ट बताएगी आपके दिल का हाल
कैमरा
630 में 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटो फोकस कैमरा लगा हुआ है जबकि फ्रंट कैमरा नदारद है।
बैटरी
लूमिया 630 में 1830 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 25 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम देती है साथ ही 2 जी में 16.4 घंटे का टॉक टाइम और 3जी में 13.1 घंटे का टॉक टाइम देती है। अगर आप वाईफाई नेटर्वक में इंटरनेट प्रयोग करते हैं तो आपको 9.4 घंटे का बैकप आपको मिलेगा।
1
लूमिया 630 में 4.5 इंच की FWVGA एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 480x854 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है जो स्क्रीन को मजबूत बनाता है।
2
लूमिया 630 में 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 512 एमबी की रैम लगी हुई है।
3
630 में 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटो फोकस कैमरा लगा हुआ है जबकि फ्रंट कैमरा नदारद है।
4
लूमिया 630 में 1830 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 25 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम देती है साथ ही 2 जी में 16.4 घंटे का टॉक टाइम और 3जी में 13.1 घंटे का टॉक टाइम देती है। अगर आप वाईफाई नेटर्वक में इंटरनेट प्रयोग करते हैं तो आपको 9.4 घंटे का बैकप आपको मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








