फेसबुक पर Good Morning पोस्ट करने पर ये शख्स पहुंचा जेल
फेसबुक यूजर्स अपने फेसबुक अकाउंट से कई तरह के पोस्ट करते हैं, जिनमें गुड मॉर्निंग और गुड नाइट जैसे पोस्ट भी शामिल होते हैं। हालांकि फिलिस्तान में एक युवक को अपने फेसबुक अकाउंट से गुडमॉर्निंग पोस्ट करना महंगा पड़ गया। युवक के पोस्ट करते ही पुलिस युवक को उठा ले गई और उसे जेल में डाल दिया। दरअसल ये मामला फेसबुक के गलत ट्रांसलेशन से जुड़ा हुआ है।

फिलिस्तान के एक कंस्ट्रक्शन वर्कर ने कॉफी कप और सिगरेट के साथ अपनी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की। फोटो के बैकग्राउंड में एक बुलडोजर भी दिख रहा था, जिसका इस्तेमाल पहले आतंकवादी हमले में किया गया था। युवक ने फेसबुक पर इस फोटो को अरबी में Good Morning लिखकर पोस्ट किया था।
पढ़ें- जल्द ही iPhone X का सस्ता वर्जन लॉन्च करेगा ऐपल
लेकिन फेसबुक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने Good Morning को attack them में ट्रांसलेट कर दिया। जब इजरायल पुलिस की नजर उस पोस्ट पर पड़ी, तो युवक को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। हालांकि कुछ घंटों के बाद जब पुलिस को एहसास हुआ कि यह फेसबुक ट्रांसलेशन की गलती है तो पुलिस ने युवक को रिहा कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications








