दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर कीमत 577 रुपए
पिछले साथ जिफ कैमरा लांच करने वाली कंपनी नेक्ट बिग थिंग ने किकस्टार्टर में एक नई डिवाइस ले कर आई है ये हैं 8 यूएस डॉलर का माइक्रोकंप्यूटर चिप, इसका आकार एक क्रेडिट कार्ड के बराबर है जिसे आप मॉनीटर और कीबोर्ड से अटैच कर सकते हैं। कंपनी का कहना है चिप दुनिया का पहला ऐसा कंप्यूटर है जिसकी कीमत 577 रुपए है।
पढ़ें:माइक्रोसॉफ्ट लाया सबसे सस्ता इंटरनेट फोन

खबर लिखे जाने तक किकस्टार्टर कैंपेन में नेक्ट बिग थिंग को 50,000 डॉलर तक की राशि मिल चुकी थी हालाकि कंपनी को 620000 डॉलर यानी 4 करोड़ की जरूरत है जिससे ये इसका आधिकारिक रूप से उत्पादन शुरु कर सकते हैं।
इसके अलावा नेक्ट बिग थिंग एक पॉकेट चिप सर्किट बोर्ड पोर्टेबल भी बना रही है, जिसमें 5 घंटे बैटरी बैकप के लिए 3000 एमएएच बैटरी दी गई है।
पढ़ें: 3,300 रुपए में माइक्रोमैक्स का नया एंड्रायड फोन

चिप माइक्रोकंप्यूटर में 1 गीगाहर्ट ऑलविनल आर 8 प्रोसेसर, माली 400 जीपीयू, 512 एमबी रैम, 4 जीबी इंटरनल मैमोरी, यूएसबी पोर्ट, ऑटीजी सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके साथ इसमें लाइबर ऑफिस, क्रोम ब्राउजर, वेब सर्फ जैसी प्री लोडेड एप्लीकेशन दी गईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications







