Home
News

Mi Sports shoes इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत और खासियत

शाओमी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन का जलवा तो पूरी दुनिया में दिखा ही रखा है। वहीं भारत में शाओमी बाकी सभी स्मार्टफोन कंपनियों को पछाड़ते हुए नंबर वन पर पहुंच गई है। शाओमी कंपनी ने स्मार्टफोन के बाद स्मार्टफोन टीवी, फिटनेस बैंड समेत कई प्रॉडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च किया है। भारतीय लोगों को शाओमी के अलग-अलग प्रॉडक्ट्स पसंद भी आ रहे हैं। अब शाओमी में अपनी कंपनी का जूता लॉन्च करने की तैयारी की है।

Mi Sports shoes इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत और खासियत

Smartphone के बाद Sports Shoes

आप एकदम सही पढ़ रहे हैं कंपनी ने अब स्मार्टफोन नहीं बल्कि स्मार्ट शूज़ को मार्केट में पेश करने की तैयारी की है। यह एक स्पोर्ट्स शूज़ है तो चीन में पहले ही Mijia Sneakers 2 के नाम से किया जा चुका है। अब इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। अभी तक मिली ख़बरों के अनुसार इस शूज़ को शाओमी कंपनी रिब्रांड करके भारत में Mi Sports Shoes के नाम से पेश करने वाली है।

Mi Sports Shoes की संभावित कीमत

आपको बता दें कि शाओमी ने इससे पहले भी कई लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स को भारत में लॉन्च किया है। जिसमें बैकपैक, सनग्लास, पिलो जैसे प्रॉडक्ट्स शामिल है। अब इस लिस्ट में एमआई स्पोर्ट्स शूज़ भी शामिल हो जाएगा। हालांकि शाओमी के इस जूते की कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने इस जूते की कीमत 2,999 रुपए रख सकती है।

Mi Sports Shoes की क्वालिटी

इस जूते की कुछ क्वालिटी की बात करें तो इसके ऊपरी भाग को "3D इलास्टिक" से बुना गया है। जानकारी के मुताबिक इसे 5-in-1 uni-molding प्रोसेस से बनाया गया है। वहीं इसके अंदर के भाग में एक "breathable sole" होगा। वहीं कंपनी ने इस जूते में अच्छी ग्रिप और मजबूती के लिए इसमें पांच अलग-अलग मेटेरियल को इस्तेमाल किया है। वहीं इस जूते की रंग की बात करें तो इसे 4 कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। जिसमें ब्लैक, व्हाइट, फ्लावर ग्रे और फ्लोरल ब्लू कलर ऑप्शन शामिल होंगे।

इस जूते की लॉन्च डेट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन गौरतलब है कि कंपनी कुछ हफ्तों में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 को लॉन्च करने वाली है। लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपने इसी आगामी स्मार्टफोन के साथ ही अपने स्पोर्ट्स शूज़ को भी पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुख्ता या लीक जानकारी भी सामने नहीं आई है। बहराल, अब देखना होगा कि शाओमी के स्मार्टफोन की तरह ही उनका स्पोर्ट्स शूज़ भी भारत के लोगों को पसंद आता है या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Company has earned some special name in the last few years. Shomomi has brought its smartphone to the whole world including India, due to which the company has made its name known all over the world. According to one fresh source, Shamoi has become the world's fourth largest smartphone company.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X