Mi Super Sale: शाओमी के इन स्मार्टफोन्स पर भरपूर डिस्काउंट और ऑफर्स, जल्दी पढ़ें और खरीदें...!
शाओमी कंपनी अपने आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर Mi Super Sale चला रही है। इस सेल के दौरान कंपनी अपने बहुत सारे स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। शाओमी कंपनी अपने शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर Mi Super Sale का आयोजन अक्सर करती रहती है। इस बार भी कंपनी ने 1 फरवरी से ही इस सेल की शुरुआत की है और ये 7 फरवरी को खत्म होगी। लिहाजा इस सेल में अभी भी दो दिन का वक्त बचा हुआ है। अगर आप शाओमी स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आप इस सेल के दौरान खरीद सकते हैं।

Mi Super Sale
इस सेल के लिए शाओमी कंपनी आईसीआईसीआई बैंक से साझेदारी की है, जिसके तहत यूज़र्स को 5% का डिस्काउंट शाओमी के हर स्मार्टफोन को खरीदने पर मिलेगा। इसके अलावा शाओमी फोन्स पर नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए आपको Mi Super Sale में मिलने वाले कुछ खास स्मार्टफोन के ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
Redmi 7 को भी शाओमी कंपनी के इस Mi Super Sale में 6,999 रुपए में बेचा जा रहा है।
Redmi Note 7 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट इस सेल में 9,999 रुपए में, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपए में और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस तरह से इस फोन में करीब-करीब 6,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Redmi के कई स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स
Redmi K20 Series में भी छूट दी जा रही है। Redmi K20 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला फोन 19,999 रुपए में वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 22,999 रुपए में बेजा रहा है। Redmi K20 Pro का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला वेरिएंट भी 24,999 रुपए में बेचा जा रहा है।
इन सभी स्मार्टफोन्स के अलावा भी Redmi Note 8 Pro समेत कई शाओमी स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स दिया जा रहा है। इन सेल में डिस्काउंट ऑफर्स के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








