माइक्रोमैक्स लाया किड्स टैब ‘कैनवस टैबी’, कीमत 6,499 रुपये
माइक्रोमैक्स ने स्मार्टफोन के साथ टैबलेट बाजार की ओंर अपना रुख कर लिया है, काफी दिनों बाद कंपनी ने ड्युल मोड टैबलेट कैनवास टैबी 6,499 रुपए में लांच किया है जिसमें आप दो मोड का प्रयोग कर सकते हैं यानी किड्स मोड और नार्मल मोड, हालाकि कंपनी डिफॉल्ट मोड किड्स मोड दे रही है।
पढ़ें: एंड्रायड फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए डाउनलोड करें फ्री यूसी क्लीनर एप्लीकेशन

इस मोड में ये आपके बच्चे के लिए सबसे शानदार टैबलेट होगा जिसमें एजुकेशनल कंटेंट के साथ किड्स गेम्स, 100 से भी ज्यादा एप्लीकेशन इंस्टॉल हैं। इतना ही नहीं टैब में 500 से ज्यादा वीडियो दिए गए हैं जिनसे बच्चे कई नई-नई बातें सीख सकते हैं।
पढ़ें: माइक्रोमैक्स ने उतारा सबसे पतला 4जी स्मार्टफोन, कीमत 17,999 रुपये
टैबी में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जिनकी वजह ये किड्स के लिए बेस्ट टैबलेट है जैसे पैरेंट्स टैब को रिमोटली कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं साथ ही इसमें आप अपने बच्चों की पसंद के हिसाब से एप्स और दूसरे कंटेंट सेट कर सकते हैं।

टेक्निकल फीचर
टैब में एंड्रायड का 4.4 किटकैट ओएस दिया गया है, इसकी स्क्रीन 7 इंच की है जो एचडी 1280x800 पिक्सल सपोर्ट करती है। स्क्रीन में आईग्लेयर प्रोटेक्शन दिया गया है जो आखों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। टैब में 1.3 गिग ड्युल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में 1 जीबी रैम, ड्युल सिम कैनवास टैबी में वॉयस कॉल की सुविधा भी दी गई है।
पढ़ें: एलजी ने उतारा नया स्मार्टफोन जी4, जानिए इसकी खूबियों के बारे में
इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टीविटी के लिए टैब में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं। 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा, और फ्रंट वीजिए कैमरा लगा हुआ है। ड्युल मोड टैबी टैबलेट में 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications







