माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 7 से सपोर्ट लिया वापस
माइक्रोसॉफ्ट धीरे-धीरे विंडो 7 से अपना पल्ला झ़ाड़ने वाला है, इसकी शुरुआत करते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने अपना मेन स्ट्रीम सपोर्ट वापस ले लिया है यानी आपको विंडो 7 के लिए कोई भी सपोर्ट अब नहीं मिलेगा साथ ही विंडो 7 के लिए न कोई नया अपडेट भी नहीं आएगा।
पढ़ें: अब सबके पास होगा टैबलेट, लिनोवो ए 6000 4जी टैब 6,999 में हुआ लांच
7 साल पहले माइक्रोसॉफ्ट ने विंडो 7 लांच किया था इसके बाद विंडो 8 मार्केट में उतारा था जिसमें जल्द ही विंडो 8.1 अपडेट भी कंपनी ने दिया था। हालाकि माइक्रोसॉफ्ट का कहना है विंडो 7 में 2010 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता रहेगा। कंपनी अपने आने वाले विंडो 10 की तैयारी में लगी हुई है। अभी इसके लांच को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, मगर 2015 के आखिरी तक विंडो 10 माइक्रोसॉफ्ट लांच कर सकती है।

जुलाई के महिने में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडो 7 का मेन सपोर्ट वापस ले लिया था। जानकारों का कहना है विंडो 10 स्मार्टफोन, टैबलेट और पीसी के लिए एक प्लेटफार्म की तरह काम करेगा यानी एक ओएस सभी डिवाइसों में कंपेटेबल होगा


Click it and Unblock the Notifications







