चाइल्ड पोर्न सर्च करने पर एलर्ट करेगा माइक्रोसॉफ्ट बिंग सर्च
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने बिंग सर्च में चाइल्ड पोर्न प्रोटेक्शन फिल्टर ऐड किया है, अगर आप बिंग सर्च में चाइल्ड पोर्न या फिर इससे जुड़ी कोई भी सामग्री सर्च करेंगे तो आपकी स्क्रीन में एक पॉप अप मैसेज आ जाएगा। जिसमें आपको एक वार्निंग भी मिलेगी की आप इल लीगल चीज सर्च कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने ये फीचर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने बिंग सर्च में जोड़ा है।
पढ़ें: जापानियों ने इजाद की शहर में पार्किंग की नई तरकीब
शनिवार को कंपनी ने अपने नए फीचर के बारे में जानकारी देते हुए कहा जो भी व्यक्ति बिंग सर्च का प्रयोग कर रहा है और वो चाइल्ड पोनोग्राफी के बारे में कुछ भी बिंग में सर्च करता है तो उसकी स्क्रीन में वार्निंग मैसेज आ जाएगा साथ ही काउंसलिंग सर्विस का लिंक भी दिखेगा जिससे की मदद से वो व्यक्ति अपनी काउंसलिंग कर सकता है।
पढ़ें: नोकिया आशा 501 यहां मिल रहा है सबसे बेहतरीन दामों में

पढ़ें: इन गैजेटों की मदद से आप अपने पैसे बचा सकते हैं
ये वार्निंग मैसेज फिलहाल यूके में बिंग सर्च प्रयोग करने वालों को ही दिखेगा। यूके प्राइम मिनिस्टर डेविड कैमरॉन के अनुसार अगर वे अपने सर्च में कोई भी ऐसी तस्वीर दिखाएंगे जो चाइल्ड पोनोग्राफी से जुड़ी होगी तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा साथ ही इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडरों के लिए कुछ कड़े कानून भी बनाए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







