माइक्रोसॉफ्ट ने लिए लॉन्च किया फ्री ऑफिस ऐप
माइक्रोसॉफ्ट का ऑफिस अब एंड्रायड और विंडोज़ के अलावा आईओएस टैब भी फ्री प्रयोग किया जा सकेगा। टेक साइट टेक क्रंच की माने तो माइक्रोसॉफ्ट 365 अभी भी पेड वर्जन में ही उपलब्ध है लेकिन लेकिन फ्री ऑफिस लांच करना माइक्रोसॉफ्ट के लिए कैसा साबित होगा ये तो वक्त ही बताएगा।
पढ़ें: गलत काम जो इंटरनेट पर चल रहे हैं
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने अपना कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि माइक्रोसॉफ्ट सभी तरह की डिवाइसेस के लिए ऑफिस मुहैया कराएगा। अब यूजर अपनी आईपैड में ऑफिस सूट, वर्ड, एक्सेल, पॉवर प्वाइंट जैसे सभी सुविधाओं का प्रयोग कर सकेगा।
पढ़ें: कहां से खरीदें एचटीसी का नया ड्युल सिम स्मार्टफोन

ये तीनों फीचर पाने के लिए यूजर अपने आई ट्यून से ऑफिस ऐप डाउनलोड कर सकता है। ऑफिस से मुकाबला करने के लिए एपल ने आईवर्क नाम से अपना खुद का एक मोबाइल प्लेटफार्म उतारा था वहीं दूसरी ओंर किंगसॉ्फ्ट और जोहो जैसे भी कई दूसरे सॉफ्ट ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
वैसे तो यूजर फ्री ऑफिस में कई फीचरों का प्रयोग कर सकता है लेकिन अगर ऑफिस में एडीटिंग और राइटिंग जैसे फीचर प्रयोग करने हैं तो इसके लिए उसे ऑफिस 365 का सबस्क्राइब करना होगा। ऑफिस 365 को सबस्क्राइब करने पर उसे 20 जीबी तक का फ्री स्काइड्राइव स्पेस भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







