इस ऐप के नए फीचर में फ्री में करें ग्रुप वीडियो कॉलिंग
दिवाली के मौके पर माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स के लिए तोहफे के रुप में नया फीचर पेश किया है। इसके बाद स्काइप लाइट उपभोक्ता मुफ्त में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए मेंबर लिमिट नहीं है। इसका पोस्टर देखकर लगता है कि 4 चार लोग एक समय पर वीडियो कॉलिंग के जरिए कनेक्ट हो सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट का स्काईप लाइट फिलहाल यूजर्स के लिए शुरुआती ट्रायल पीरियड में अवेलेबल है। इसके बाद यूजर्स को इसके लिए भुगतान करना होगा। इस नए फीचर में यूजर्स ग्रुप वीडियो कॉल्स के लिए लिंक को सोशल ऐप्स जैसे कि व्हाट्सएप और मैसेंजर पर शेयर कर सकते हैं।
पढे़ं- स्मार्टफोन से एक साथ ऐसे डिलीट करें गूगल सर्च हिस्ट्री !
इसके अलावा यूजर्स उस कॉन्टेक्ट को भी इनवाइट भेज सकते हैं, जिसका स्काइप लाइट पर अकाउंट नहीं हो। ऐसे यूजर्स गेस्ट के तौर पर कॉल के लिंक पर क्लिक कर कनर्वेसेशन में ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि कोई भी गेस्ट सिर्फ 24 घंटे के लिए ही कनेक्ट रह सकता है।
पढ़ें- मेटल बॉडी और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ Huawei Y6 Pro लॉन्च
दिवाली के मौके पर स्काइप ने desi AI bot Ruuh और नया Diwali-themed इमोशन भी लॉन्च किए हैं। बता दें कि गूगल असिस्टेंट और सिरी की तरह Ruuh स्काइप लाइट आर्टीफिशियल असिस्टेंट है। Ruuh फीचर सिर्फ इंडियन यूजर्स के लिए है और इस पर अंग्रेजी में चैटिंग की जा सकती है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, Ruuh का इस्तेमाल इंस्टेंट इमेज और मैसेज शेयरिंग किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications