Home
News

आ गया नोकिया एक्‍स 2, फ्रंट कैमरा के साथ मिलेगा ज्‍यादा पॉवर बैकप

जैसा की उम्‍मीद की जा रही थी नोकिया ने अगली पीढ़ी के एक्‍स सीरीज स्‍मार्टफोन एक्‍स 2 को अपग्रेड करके लांच कर किया है। एक्‍स 2 एंड्रायड स्‍मार्टफोन 8,990 रुपए के वाजिब दामों में जल्‍द रीटेल मार्केट में मिलना शुरु हो जाएगा। हालाकि इसके दाम आम आदमी के बजट में हैं लेकिन फीचरों के मामले में कई लोगों निराशा हुई है। ज्‍यादातर लोगों का कहना है भले ही नोकिया ने एंड्रायड प्‍लेटफार्म के साथ फोन को लांच किया हो लेकिन इसमें दूसरे एंड्रायड फोन के मुकाबले कम फीचर दिए गए हैं।

पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

हम आपको बता दें नोकिया अपने एंड्रायड फोन में जिस प्‍लेटफार्म का प्रयोग करता है वो ओपेन सोर्स है जबकि दूसरे एंड्रायड फोन में गूगल का प्‍योर वर्जन होता है। नोकिया एक्‍स 2 में 4.3 इंच की डब्‍लूवीजिए स्‍क्रीन, 1.2 गीगाहर्ट ड्युल कोर क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर, 5 मेगापिक्‍सल कैमरा, लिड फ्लैश और 0.3 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा के साथ कई दूसरे फीचर दिए गए हैं।

नोकिया एक्‍स 2 में दिए गए फीचर

- 4.3 इंच की डब्‍लूवीजिए स्‍क्रीन
- 1.2 गीगाहर्ट ड्युल कोर क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर
- 1 जीबी रैम
- ड्युल सिम
- नोकिया एक्‍स सॉफ्टवेयर प्‍लेटफार्म
- एंड्रायड जैलीबीन 4.3 ओएस
- 5 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा, लिड फ्लैश
- 0.3 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा
- 1800 एमएएच बैटरी
- 3जी सपोर्ट
- हियर मैप, मिक्‍स रेडियो, स्‍काइप, आउटलुक, 15 जीबी वन ड्राइव स्‍टोरेज, एक्‍सबॉक्‍स गेम
- ग्‍लासी ग्रीन, ऑरेंज, ब्‍लेक, यैलो, व्‍हाइट,ग्रे, मैट डार्क कलर ऑप्‍शन

ANDROID APPS

ANDROID APPS

नोकिया एक्‍स 2 में आप अपने पसंदीदा एंड्रायड एप्‍लीकेशन इंस्‍टॉल कर सकते हैं जैसे, इंस्‍ट्राग्राम, टेंपल रन। इसके लिए फोन में 1 मोबाइल स्‍टोर, मोबैंगो और यानडेक्‍स ऐप स्‍टोर दिए गए हैं।

MICROSOFT EXPERIENCES

MICROSOFT EXPERIENCES

नोकिया एक्‍स 2 में माइक्रोसॉफ्ट के कई सॉफ्टवेयर प्रयोग किए जा सकते हैं जैसे आउटलुक, स्‍काइप, एक्‍सबॉक्‍स। वन ड्राइव में 7 जीबी स्‍टोरेज भी दिया जाएगा। 

FASTLANE

FASTLANE

फास्‍टलेन की मदद से आप फोन की हर गतिविधी को एक जगह देख सकते हैं साथ ही उनका जवाब भी दे सकते हैं। 

GLOW BRIGHT

GLOW BRIGHT

फोन के बैक में ग्‍लॉसी फिनिशिंग के साथ कई कलर ऑप्‍शन दिए गए हैं सााथ में 4.3 इंच की डब्‍लूवीजिए स्‍क्रीन दी गई है जो एवरेज क्‍वालिटी देती है। 

1 MONTH FREE WORLDWIDE CALLS ON SKYPE

1 MONTH FREE WORLDWIDE CALLS ON SKYPE

माइक्रोसॉफ्ट नोकिया एक्‍स 3 के साथ 1 महिने फ्री स्‍काइप कॉलिंग ऑप्‍शन दे रही है। 

navigation apps

navigation apps

एक्‍स 2 में हियर मैप दिया गया है जिसे ऑफलाइन यानी बिना इंटरनेट के भी प्रयोग कर सकते हैं। 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X