मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेस 2019 में नोकिया कंपनी पेश करेगी अपने आगामी स्मार्टफोन्स
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। काफी समय से इसका इंतजार किया जा रहा है। बता दें, मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस ग्लोबल मोबाइल इंडस्ट्री के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी इवेंट है। सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इस इवेंट में भाग लेने के लिए अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।

इस इवेंट में कंपनियां अपकमिंग स्मार्टफोन और स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी को पेश करते हैं। बता दें, HMD Global भी इस इवेंट में भाग ले रही है। इसी बारें में कंपनी ने कहा है कि वें अपनी ब्रीफिंग को MWC के शुरू होने के एक दिन पहले 24 फरवरी को शुरू कर देंगे।
कई लीक्स आए सामने
चीनी प्लेटफॉर्म Baidu में हाल ही में HMD Global के MWC 2019 इवेंट के दो टीजर पोस्टर लीक हुए हैं। जिसमें पहला पोस्टर कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन नोकिया 9 को दर्शा रहा है। काफी समय से इस स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स और रेंडर्स सामने आ चुके हैं। टीजर में इस स्मार्टफोन में पांच रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।
इसके अलावा एक और पोस्टर लीक हुआ है, जिसमें एक अनजान डिवाइस की आउट लाइन दिखाई गई है। पोस्टर के चलते स्मार्टफोन में पंच होल कैमरा होगा। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह नोकिया 6.2 स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी इस मिड-रेंज स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 632 SoC के साथ पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








