मोटोरोला ने उतारा 64 जीबी इंटरनल मैमोरी वाला मोटो एक्स
मोटोरोला ने यूएस के बाजारों में मोटो एक्स का 64 जीबी वर्जन मॉडल $449 (लगभग 26535 रुपए) में एनाउंस कर दिया है। 64 वर्जन की कीमत अपने पिछेल 16 जीबी मॉडल के मुकाबले करीब 100 डॉलर यानी 5,900 रुपए अधिक है। इसके अलावा कंपनी ने इसे एक खास तरीके से बाजार में उतारा है। कंपनी का कहना है फोन को पहले इस्तेमाल करें अगर ये आपको पसंद आए तभी इसे आप खरीदें इसके लिए उपभोक्ता दो हफ्तों के लिए फोन प्रयोग कर सकता है। भारत में मोटो एक्स का 16 जीबी वर्जन फ्लिपकार्ट में 23,999 रुपए में मिल रहा है। मोटो एक्स को यूएस में ऑनलाइन साइट http://www.motorola.com/us/home से खरीदा जा सकता है।
पढ़ें: मोटो एक्स में दिए गए 6 खास फीचर
मोटो एक्स को पिछले साल अगस्त के महिने में यूएस के बाजारों में 4.2 जैलीबीन ओएस के साथ उतारा गया था जिसमें 4.4.3 किटकैट अपडेट दिया जा चुका है। एक्स में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720x1280 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। 1.7 गीगाहर्ट ड्युल कोर क्वॉलकॉम MSM8960 प्रो स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ इसमें मैमोरी एक्पेंड करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। फोन के रियर में 10 मेगापिक्सल का कैमरा लिड फ्लैश के साथ लगा हुआ है वहीं सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। मोटो एक्स में एक्टिव डिस्प्ले, टचलेस कंट्रोल, क्विक कैमरा जैसे खास फीचर दिए गए हैं।
1
मोटो एक्स की डिजाइ़न फाइनल करने से पहले इसे कई हाथों में टेस्ट किया गया ताकि यूजर को न सिर्फ बेहतर इंटरफेस मिले बल्कि फोन कैरी करने में भी आसानी हो।
2
मोटो एक्स अलग-अलग रंगो के कई बैक पैनलों के साथ बाजार में उपलब्ध है।
3
मोटो एक्स में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है साथ ही कैमरे को ऑन करने के लिए आपको बस फोन तेजी से एक बार घुमाना होगा, कैमरा ऑन हो जाएगा।
4
मोटो एक्स में गूगल का लेटेस्ट ओएस के अलावा दुनिया का सबसे पॉपुलर ऐप प्लेटफार्म गूगल प्लेस्टोर दिया गया है जिससे आप 64 जीबी मैमोरी के चलते ढेरों ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
<center><iframe width="100%" height="510" src="//www.youtube.com/embed/uWI36zi8P1k" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications








