13 मई को मोटोरोला ला रहा है मोटो जी से सस्ता स्मार्टफोन
मोटो जी के बाद मोटोरोला नया मिड रेंज स्मार्टफोन मोटो ई लांच करने जा रहा है, 13 मई को लंदन और भारत में एक ईवेंट के दौरान नया फोन लांच किया जाएगा। कंपनी ने मोटो ई के लिए एक स्लोगन भी बनाया है "मेड टू लास्ट, प्राइज्ड फॉर ऑल"।
इससे पहले मोटोरोला के भारतीय बाजार में दो स्मार्टफोन मौजूद है पहला मोटो जी और मोटो एक्स, मोटो जी के 8 जीबी मॉडल की कीमत 12,499 रुपए है वहीं 16 जीबी मॉडल की कीमत 13,999 रुपए है, इसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि मोटो ई की कीमत 10,000 रुपए के आस-पास होगी। हालाकि कंपनी ने अभी फोन की कीमत के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है।
पढ़ें: मोटो जी या फिर माइक्रोमैक्स कैनवास टर्बो मिनी A200, कौन फिट बैठेगा आपकी पॉकेट में

मोटो ई के लीक फीचरों पर नजर डालें तो इसमें 4.3 इंच की स्क्रीन के साथ 1.2 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दी गई है जबकि फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है। मोटो जी और एक्स की तरह इसमें एंड्रायड का 4.4 किटकैट ओएस दिया गया है। वहीं कैमरे पर नजर डालें तो मोटो ई में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा हुआ है, फोन में फ्रंट कैमरा भी होगा
लेकिन अभी इसकी क्षमता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ई में 1900 एमएएच की बैटरी लगी हुई है, वहीं कहा जा रहा है ये 6.2 एमएम पतला है यानी आईफोन और गैलेक्सी एस 5 के मुकाबले ये थिन फोन होगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications