मोटोरोला ने लांच किया मोटो स्ट्रीम, कहीं से भी लीजिए म्यूजिक का मजा
मोटोरोला ने मोटो स्ट्रीम नाम से नया टिनी पोर्टेबल वॉयरलेस एडॉप्टर स्पीकर लांच किया है, जिसकी मदद से आप स्पीकर को अपने फोन से कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल मोटो स्ट्रीम एक छोटी सी डिवाइस है जो स्पीकरों को फोन से कनेक्ट कर देती है। मोटोरोला का कहना है मोटो स्ट्रीम की मदद से 300 फीट की दूरी से भी फोन को कनेक्ट किया जा सकता है।
पढ़ें: मोटो ई, मोटो जी और मोटो एक्स में मिलने लगा 4.4.3 किटकैट अपडेट
यानी आपको अपने घर में रखे होम थियेटर के पास बार-बार जाकर गाने बदलने की जरूरत नहीं बस दूसरे कमरे बैठ कर ही होम थियेटर का म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। मोटो स्ट्रीम से एक साथ 5 स्मार्टफोन कनेक्ट किए जा सकते हैं साथ ही ये किसी भी ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है। इतना ही नहीं मोटो स्ट्रीम आईओएस, एंड्रायड और विंडो स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

अगर इसके साइज की ओर नजर डालें तो मोटो स्ट्रीम 57 एमएम ऊंचा, 60 एमएम चौड़ा है इसका भार मात्र 100 ग्राम है। मोटो स्ट्रीम को एनएफसी की मदद से बस दो टैप द्वारा कनेक्ट किया जा सकता है। फिलहाल मोटोरोला ने स्ट्रीम को यूएस के बाजारों में 50 डॉलर यानी 3,000 रुपए में लांच किया है। भारतीय बाजार में अभी इसके लांच को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications








