Home
News

मोटोरोला का मोटो एक्‍स हुआ लांच, खुद कीजिए फोन डिजाइन

गूगल द्वारा खरीदे जाने के बाद मोटोरोला ने अपना पहला स्‍मार्टफोन मोटोएक्‍स लांच कर दिया है 2012 में गूगल ने मोटोरोला मोबिलिटी को खरीदा था, उस समय गूगल ने इसके लिए 12.5 अरब डालर नकद की राशी अदा की थी। खैर बात करते हैं मोटोरोला के मोटो एक्‍स की, फीचरों से पहले बात करते हैं इस फोन में दी गई खासियतों की। मोटोरोला ने मोटो एक्‍स को अपने हिसाब से डिजाइन करने का ऑप्‍शन दिया है।

पढ़ें: सोनी एक्‍सपीरिया जेड अल्‍ट्रा टॉप 10 ऑनलाइन डील्‍स

यानी आप अपनी पसंद के हिसाब से 2000 से ज्‍यादा कलर ऑप्‍शन चुन सकते हैं। कंपनी के अनुसार फोन बुक करने के बाद 4 दिनों के अंदर आप तक हैंडसेट की डिलीवरी कर दी जाएगी। इसके अलावा फोन में आप चाहें तो लकड़ी का बैक पैनल भी चुन सकते हैं। डिलीवरी के बाद अगर आपको फोन पसंद नहीं आता तो आप इसे वापस भी कर सकते हैं।

पढ़ें:वाटरप्रूफ स्‍मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा में कितना दम है आइए देखें

मोटो एक्‍स लांच होने से पहले इसका वॉइस ऑपरेटिंग फीचर काफी हाइलाइट किया जा रहा था। वॉइस ऑपरेटिंग फीचर की मदद से आप बोलकर अपने फोन को कमांड दे सकते हैं इसके लिए हाथों से फोन ऑपरेट करने की कोई जरूरत नहीं।

Motorola Moto x feature

Motorola Moto x feature

मोटोएक्‍स में एंड्रायड का 4.2.2 ओएस दिया गया है जो 1.7 गीगाहर्ट ड्युल कोर मोटोरोला एक्‍स 8 मोबाइल प्रोसेसर है साथ में एड्रिनों 320 जीपीयू ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट दी गई है।

Motorola Moto x feature

Motorola Moto x feature

फोन में 4.7 इंच की एमोल्‍ड स्‍क्रीन दी गई है जो 1280x768 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। इसका साइज कॉफी हैंडी है आप आराम से फोन को हथेली में पकड़ सकते हैं।

Motorola Moto x feature

Motorola Moto x feature

मोटोएक्‍स में एंड्रायड का 4.2.2 ओएस दिया गया है जो 1.7 गीगाहर्ट ड्युल कोर मोटोरोला एक्‍स 8 मोबाइल प्रोसेसर है साथ में एड्रिनों 320 जीपीयू ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट दी गई है।

Motorola Moto x feature

Motorola Moto x feature

कैमरे पर नजर डालें तो मोटो एक्‍स में एलईडी फ्लैश के साथ 10 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो 1080 पिक्‍सल की एचडी रिकॉर्डिंग करता है। फ्रंट में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है।

Motorola Moto x availablity

Motorola Moto x availablity

कंपनी के अनुसार मोटो एक्‍स सितंबर में अमेरिका, कनाडा और लैटिन अमेरिका के बाजारों में मिलने लगेगा। मोटोरोला फोन को 2 साल के कांट्रैक्‍ट के साथ 199 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में देखें तो 12,100 रुपए में मिलेगा।

Motorola Moto x

बेहतर बैटरी बैकप के लिए मोटो एक्‍स में 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे फोन से निकाला जा सकता है।

Moto x feature video

मोटोरोला मोटो एक्‍स में अपनी पसंद के अनुसार बैक पैनल, फ्रंट कलर ऑप्‍शन ओर मैमोरी सलेक्‍ट कर सकते हैं। 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X