बेस्ट सेलिंग Moto E4 Plus अब नए कलर में, बैटरी 5000mAh
लेनोवो की स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने अपना स्मार्टफोन Moto E4 Plus भारत में जुलाई में लॉन्च किया था। इस फोन को 9,999 रुपए के price टैग के साथ पेश किया गया था। फोन के लॉन्च के समय यह डिवाइस केवल फाइन गोल्ड और आयरन ग्रे कलर वैरिएंट में उपलब्ध था। अब कंपनी ने इस फोन का अन्य नया कलर वैरिएंट पेश कर दिया है, यह नया कलर ऑक्सफ़ोर्ड ब्लू है।

भारत में इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है। हर जगह जहां सेल के साथ आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं वहीं मोटोरोला भी अपने मोटो ई4 प्लस को नए कलर वैरिएंट के साथ ग्राहकों के लिए पेश किया है। बता दें कि इस फोन में केवल कलर का अंतर है, इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सभी पहले जैसे ही हैं।
मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन
Moto E4 Plus भारत में बेस्ट सेलर स्मार्टफोन माना जाता है। इस फोन की एक दिन में करीब 1 लाख यूनिट बेची गई थी। मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। मोटोरोला मोटो ई4 प्लस एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में ब्लूटूथ 4.1, वाईफाई, जीपीएस, डूअल सिम सपोर्ट और 4जी LTE जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं।

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 13एमपी के रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें ऑटोफोकस, एलईडी फ़्लैश, f/2.0 अपर्चर, फुलएचडी 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग और पैनोरमा मोड भी दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5एमपी का है, साथ ही इसमें f/2.2 अपर्चर और एलईडी फ़्लैश दिया है।
इस फोन की सबसे खास बात है इसकी बैटरी। मोटो ई4 प्लस में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही यह फोन 10W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इस फोन की बैटरी एक सिंगल चार्ज पर 2 दिनों तक का बैकअप देगी।


Click it and Unblock the Notifications








