Home
News

Motorola Razr 2019: एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलना शुरू, अब होंगे ये बदलाव

मोटोरोला कंपनी ने हाल ही एक बहुत महंगा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम Motorola Razr (2019) है। इस फोन को एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलना कुछ दिन पहले शुरू हो गया था।

Motorola Razr 2019: एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलना शुरू
Photo Credit:

अब मोटोरोला कंपनी ने भारत में भी Motorola Razr (2019) के लिए एंड्रॉयड 10 को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर लाया गया है। मोटोरोला कंपनी ने कहा कि इसके बाद एंड्रॉयड 11 का अपडेट भी दिया है।

अपडेट के बाद क्या होगा

इस फोन में एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलने के बाद कई नए फंक्शन जुड़ गए हैं। इस फोन में अब कंपनी ने नोटिफिकेशंस में इंटरेक्ट करने की सुविधा दी है। यूज़र्स अब स्मार्ट रिप्लाई कर पाएंगे। इसके लिए यूज़र्स रिप्लाई विथ वॉयस वाया गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

वहीं इस अपडेट के बाद यूज़र्स इस फोन में फुल कीवर्ड के साथ रिप्लाई करने की सुविधा उठा पाएंगे। इसके अलावा गूगल मैप के जरिए नैविगेट करना, कॉन्टेक्ट शॉर्टकट के जरिए वीडियो कॉल करना, नॉर्मल कॉल करना जैसी कई सुविधाएं इस नए अपडेट के मिलने के बाद इस फोन के यूज़र्स उठा पाएंगे।

इस फोन की कीमत

Motorola Razr (2019) को भारत में 1,24,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस कीमत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन को खरीदने के लिए कंपनी ने ईएमआई का विकल्प दिया है।

इस फोन को दो डिस्प्ले

Motorola Razr (2019) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.2 इंच की फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले दी है। इस फोन को फोल्ड करने के बाद इसका दूसरा डिस्प्ले भी खुल जाता है जिसका साइज 2.7 इंच है। इस दूसरे डिस्प्ले को क्विक व्यू डिस्प्ले भी कहते हैं। इस क्विक व्यू डिस्प्ले को यूज़र्स सेल्फी लेने, नोटिफिकेशंस देखने और म्यूज़िक कंट्रोल प्लेबैक के लिए करेंगे।

मुड़ने वाला कैमरा सेटअप

इस फोन के पिछले हिस्से में एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में एक ही रियर कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.7 है। इस फोन का बैक कैमरा फोन के फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करेगा।

इस फोन के मेन स्क्रीन में एक डॉट नॉच के साथ 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है। अगर आप अपने फोन को फोल्ड नहीं करेंगे तो आप इस 5 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से सेल्फी ले सकते हैं। वहीं अगर आप इस फोन की स्क्रीन को फोल्ड कर देंगे तो आप 16 मेगापिक्सल के बैक कैमरे से भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now the Motorola company has started rolling out Android 10 for Motorola Razr (2019) in India as well. This has been introduced as an over the air software update. The Motorola company said that after this Android 11 has also been updated.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X