Home
News

फ्लिपकार्ट सेल में इस स्मार्टफोन को खरीदने पर होगा ₹50,000 से भी ज्यादा का फायदा

भारत में गणतंत्र दिवस की तैयारियां की जा रही है। इस मौके पर अलग-अलग ई-कॉमर्स कंपनियां रिपब्लिक डे सेल का आयोजन कर रही है। इस लिस्ट में अमेज़न और फ्लिपकार्ट सेल की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। हमने भी आपको इन दोनों सेल के बारे में बताया था। आज हम आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस सेल में सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है।

फ्लिपकार्ट सेल में इस स्मार्टफोन को खरीदने पर होगा ₹50,000 से भी ज्यादा का फायदा

Motorola Razr 5G पर बड़ा डिस्काउंट

आपको बता दें कि एक बेहतरीन स्मार्टफोन पर 25,000 रुपए से 50,000 रुपए तक ऑफर पाने के लिए आपको फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेय्स सेल के जरिए शॉपिंग करनी पड़ेगी। आपको बता दें कि इतना बड़ा डिस्काउंट मोटोरोला कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 5G पर दिया जा रहा है।

50,000 रुपए तक का फायदा संभव

इस स्मार्टफोन की कीमत असल में 1,24,999 रुपए है लेकिन इस सेल में आपको यह स्मार्टफोन 98,999 रुपए में खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह से यहां पर आप 26,000 रुपए बचा सकते हैं। अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा आपको इस फोन के साथ ईएमआई का ऑप्शन भी देखने को मिलेगा।

25,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर

इन सबके अलावा अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे आप इस सेल में एक्सचेंज ऑफर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि मोटोरोला के इस फोन को खरीदने पर आपको 25,000 रुपए तक का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। इस तरह से आप इस फोन को लगभग 50,000 रुपए से भी ज्यादा के डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।

इस फोन की फोल्डेबल डिस्प्ले

Motorola Razr (2019) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.2 इंच की फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले दी है। इस फोन को फोल्ड करने के बाद इसका दूसरा डिस्प्ले भी खुल जाता है जिसका साइज 2.7 इंच है। इस दूसरे डिस्प्ले को क्विक व्यू डिस्प्ले भी कहते हैं। इस क्विक व्यू डिस्प्ले को यूज़र्स सेल्फी लेने, नोटिफिकेशंस देखने और म्यूज़िक कंट्रोल प्लेबैक के लिए करेंगे।

मुड़ने वाला कैमरा सेटअप

इस फोन के पिछले हिस्से में एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में एक ही रियर कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.7 है। इस फोन का बैक कैमरा फोन के फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करेगा।

स्क्रीन को करें फोल्ड

इस फोन के मेन स्क्रीन में एक डॉट नॉच के साथ 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है। अगर आप अपने फोन को फोल्ड नहीं करेंगे तो आप इस 5 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से सेल्फी ले सकते हैं। वहीं अगर आप इस फोन की स्क्रीन को फोल्ड कर देंगे तो आप 16 मेगापिक्सल के बैक कैमरे से भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
एक बेहतरीन स्मार्टफोन पर 25,000 रुपए से 50,000 रुपए तक ऑफर पाने के लिए आपको फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेय्स सेल के जरिए शॉपिंग करनी पड़ेगी। आपको बता दें कि इतना बड़ा डिस्काउंट मोटोरोला कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 5G पर दिया जा रहा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X