Home
News

MTNL के नए प्लान के साथ यूजर्स को मिलेगा भरपूर डेटा

MTNL अपने यूजर्स के लिए एक और खास प्लान लेकर आया है। बता दें, कंपनी ने अपना नया 1Gbps ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च कर दिया है, जो 2,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। कंपनी का यह प्लान FUP लिमिट के साथ 3000GB डाटा पेश करता है।

MTNL के नए प्लान के साथ यूजर्स को मिलेगा भरपूर डेटा

वहीं, 1Gbps स्पीड वाले प्लान को 4,990 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है। यह प्लान 6,000 GB डाटा के साथ आता है। कंपनी अपने नए ग्राहकों को इन दोनों प्लान में क्रमश: 4TB (4000GB) और 8TB (8000GB) मंथली डाटा दे रही है।

MTNL का नया प्लान

कंपनी का ब्रॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा देता है, जिसे फ्री वॉइस कॉलिंग मोबाइल या लैंडलाइन दोनों के लिए मान्य कराया गया है। हालांकि यह ऑफर कनेक्शन के केवल छह महीनों बाद तक के लिए वैलिड है। बता दें MTNL का यह नया 1Gbps प्लान केवल दिल्ली प्रदेश के लिए मान्य है।

कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह इस प्लान को मुंबई में कब पेश करेगी। इस समय MTNL के साथ-साथ Reliance JioFiber भी 1Gbps प्लान दे रहा है। कंपनी का यह प्रीमियम प्लान 8,499 रुपये की कीमत के साथ आता है।

3,999 रुपए का प्लान

इस प्लान के अंदर 5,000GB डाटा दिया जा रहा है। TelecomTalk की मानें तो, Airtel Xstream भी 1Gbps प्लान पेश कर रहा है, जो 3300GB डाटा प्रदान कर रहा है। बता दें, यह प्लान 3,999 रुपये की कीमत के साथ आता है। सरकार ने वित्तीय संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 69,000 करोड़ रुपये के रिस्टोरेशन पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस रिस्टोरेशन पैकेज के अंदर एमटीएनएल का बीएसएनएल का विलय , संपत्तियों की बिक्री या पट्टे पर देना, कर्मचारियों के लिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) शामिल है।

MTNL का BSNL में विलय

आपको बता दें कि बीएसएनएल और एमटीएनएल कंपनी के मर्जर को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने इन दोनों कंपनियों के पुनउद्धार के लिए भी 69,000 करोड़ का पैकेज दिया है। अब जबतक दोनों कंपनियां मर्ज नहीं होती है तबतक एमटीएनएल कंपनी बीएसएनएल के अंदर ही काम करेगी।

भारत सरकार के इस फैसले के बाद अब बीएसएनएल कंपनी ने तीन नए प्लान को लॉन्च किया जाएगा। इन नए प्लान में अब एमटीएनएल पर भी यूज़र्स फ्री में कॉल कर पाएंगे। आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी की सेवा मुंबई और दिल्ली में नहीं है क्योंकि वहां एमटीएनएल कंपनी नेटवर्क प्रोवाइड कराती है। बीएसएनएल कंपनी देशभर के 20 सर्किलों में काम करती है। बीएसएनएल के इस नए प्लान में अब बीएसएनएल यूज़र्स एमटीएनएल के नंबर पर भी कॉल कर पाएंगे।

भारतीय दूरसंचार मंत्री ने दी जानकारी

इन सभी बातों की जानकारी देते हुए भारतीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को बताया कि बीएसएनएल कंपनी ने एमटीएनएल के विलय को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि विलय की प्रक्रिया पूरी होने तक एमटीएनएल कंपनी बीएसएनएल के अंडर ही सहायक के रूप में काम करेगी।

स्मार्टफोन्स की दुनिया में आने वाली तमाम अपडेट्स और नए स्मार्टफोन्स के बारे में जानने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहें। इसके अलावा आप भी तमाम टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली सभी हलचल को भी आप हमारे वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी तमाम ख़बरों को अपने मोबाइल में पा सकते हैं। आप हमारे हेलो अकाउंट के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
MTNL has brought another special plan for its users. Let us know, the company has launched its new 1Gbps broadband plan, which has been introduced with an initial price of Rs 2,990. This plan of the company offers 3000GB data with FUP limit. At the same time, the 1Gbps speed plan has been launched with Rs 4,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X