Home
News

जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में शामिल

By Gizbot Bureau

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफ़ॉर्म्स ने 'टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाई है। लिस्ट में जियो प्लेटफॉर्म्स का नाम भारत में डिजिटल बदलाव लाने के लिए शामिल किया गया है। टाइम मैगजीन ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में जियो ने भारत का सबसे बड़ा 4जी नेटवर्क तैयार किया है। जियो सबसे कम दरों पर 4जी सर्विस दे रही है। 1जीबी डेटा रिलायंस जियो 5 रू की किफायती कीमत पर बेच रही है।

जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में शामिल

मैगजीन ने आगे कहा कि दुनिया भर के निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेफॉर्म्स में निवेश करने के लिए तैयार खड़े हैं। वे रिलायंस जियो के 41 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल जियो में 20 बिलियन डॉलर का निवेश आया है, यह जियो के तेजी से बढ़ते आधार के मूल्य और क्षमता को रेखांकित करता है। जियो प्लेटफॉर्म्स फेसबुक के साथ मिलकर व्हाट्सएप-आधारित एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है। वहीं किफायती 5जी स्मार्टफोन बनाने के लिए रिलायंस जियो गूगल के साथ काम कर रहा है।

पढ़ें: 18 साल से ऊपर हैं तो घर बैठे ही Corona Vaccine के लिए CoWIN Portal पर करें रजिस्ट्रेशन

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड को भारत में डिजिटल बदलाव के लिए इनोवेटर्स श्रेणी में रखा गया है। जियो प्लेटफ़ॉर्म भारत की एकमात्र कंपनी है जिसने इनोवेटर्स श्रेणी में जगह बनाई है, इस कैटेगरी में नेटफ्लिक्स, निंटेंडो, मॉडर्ना, द लेगो ग्रुप, स्पोटीफाई जैसी अन्य वैश्विक कंपनियां हैं।

लिस्ट में रिलायंस जियो के अलावा भारत से शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी बायजू भी शामिल है। सूची में स्वास्थ्य देखभाल, मनोरंजन, परिवहन और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं। पत्रिका के अनुसार, प्रासंगिकता, प्रभाव, नवाचार, नेतृत्व, महत्वाकांक्षा और सफलता सहित प्रमुख कारकों के मूल्यांकन के बाद सूची तैयार की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Platforms is among the most influential companies in the world, according to the 2021 TIME 100 Most Influential Companies.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X