रिलायंस जियो ने एक बार फिर किया यूज़र्स को हैरान
मोबाइल सर्विस के क्षेत्र में रिलायंस जियो के कारनामे आज सभी के सामने हैं। रिलायंस जियो, और इसकी सेवाओं का रिकॉर्ड्स से एक गहरा नाता लगता है। कंपनी ने एक बार फिर अपने यूज़र्स को हैरान किया है।

पहले कंपनी ने कम समय में सबसे अधिक सब्सक्राइबर्स जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद एक फ्री फोन पेश कर देश भर में अलग ही हवा चला दी है। अब कंपनी की MYJIO app भी नए रिकॉर्ड के साथ आ गयी है।
जियो के एंड्रायड ऐप 'मायजियो' को 10 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। किसी भी भारतीय दूरसंचार कंपनी के नाम यह पहला रिकॉर्ड है। रिलायंस जियो की मोबाइल ऐप सूट 'मायजियो' एंड्रायड प्लेटफॉर्म से दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाला ऐप बन गया है।
10 करोड़ डाउनलोड
कंपनी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मायजियो ऐप को अब तक 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इसके साथ ही मायजियो एक साल से भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला भारतीय ऐप बन गया है।
मायजियो ऐप से आगे केवल हॉटस्टार
रिलायंस जियो के अधिकारियों ने बताया कि गूगल प्ले पर मायजियो को 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। यह 10 करोड़ डाउनलोड की उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा भारतीय मोबाइल ऐप है। फिलहाल मायजियो ऐप से इस मामले में केवल हॉटस्टार ऐप ही आगे है।
अन्य टेलिकॉम हैं काफी पीछे
अन्य टेलिकॉम की बात करे तो भारत में सबसे बड़ा एयरटेल, वोडाफोन इंडिया व आइडिया सेल्यूलर है, लेकिन इनके सेल्फकेयर ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर एक करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। जो कि मायजियो से फिलहाल काफी पीछे है।


Click it and Unblock the Notifications








