Home
News

99% Netflix Subscribers ने अभी तक नहीं खेले है ये गेम्स

सबसे प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों में से एक, Netflix ने नवंबर 2021 में नेटफ्लिक्स गेम्स ( Netflix Games ) नामक अपनी गेमिंग फर्म लॉन्च किया था । साथ ही आपको बता दें गेमिंग प्लेटफॉर्म 5 गेम के साथ शुरू हुआ और तब से अब तक 24 से अधिक गेम शामिल हो गया है।

99% Netflix Subscribers ने अभी तक नहीं खेले है ये गेम्स

जबकि नेटफ्लिक्स गेम्स ( Netflix Games ) का इरादा साल के अंत तक 50 गेम्स तक जाना था, ऐसा लगता है कि फर्म ने धीमी शुरुआत की है क्योंकि हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि Netflix 1% से भी कम ग्राहक इसके गेम खेल रहे है। बात वही हो गई गरीबी मेंआटा गीला!

एक रिपोर्ट का दावा है कि

नेटफ्लिक्स गेम्स ( Netflix Games ) को इसकी स्थापना के बाद से 23.3 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि ऐप का औसत केवल 1.7 मिलियन उपयोगकर्ता प्रतिदिन गेम से जुड़ते है, जो नेटफ्लिक्स ( Netflix ) के 221 मिलियन ग्राहकों के 1% से भी कम है।

स्ट्रीमिंग दिग्गज ने तीन Giant गेम स्टूडियो को खरीदा। नाइट स्कूल स्टूडियो, नेक्स्ट गेम्स और बॉस फाइट एंटरटेनमेंट, नेक्स्ट गेम्स के साथ कंपनी की कीमत लगभग 72 मिलियन डॉलर थी। जनवरी में, एपटोपिया ने कुल 8 मिलियन गेम डाउनलोड दर्ज किए, लेकिन सेंसरटॉवर के अनुसार, नेटफ्लिक्स मोबाइल गेम्स ( Netflix Games ) के इस साल जून तक 13 मिलियन डाउनलोड हुए, IP Title Stranger Things 1984 के साथ 2 मिलियन से अधिक इंस्टाल हुए, साथ में नेटफ्लिक्स Asphalt Extreme 1.8 मिलियन डाउनलोड।

99% Netflix Subscribers ने अभी तक नहीं खेले है ये गेम्स

आजमाना चाहते है Netflix Games?

इस साल अप्रैल में, स्ट्रीमिंग दिग्गज ने बताया कि उसने एक दशक में पहली बार ग्राहकों को खोते हुए देखा है। मई और जून के अंत के बीच 1.3 मिलियन खोने के कारण चीजें और अधिक खराब में हो गईं। स्ट्रीमर की गेम लाइब्रेरी अत्यधिक महत्वपूर्ण हो सकती है।

यदि आप नेटफ्लिक्स गेम्स ( Netflix Games ) को आजमाना चाहते है, तो आप उन्हें ऐप के डेडिकेटेड गेम्स सेक्शन में पा सकते है। इन गेम्स को ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Netflix games have been downloaded 23.3 million times since its inception. The report also states that the app averages only 1.7 million users per day, which is less than 1% of Netflix's 221 million subscribers. The streaming giant bought Three Giant Game Studios.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X