Netflix ने लिया बड़ा फैसला, फिल्में और शोज के दौरान नहीं दिखाएगा विज्ञापन
नेटफ्लिक्स (Netflix) ने एक बड़ा फैसला लिया है. नेटफ्लिक्स ने कहा है कि वह बच्चों की फिल्मों और शो के दौरान विज्ञापन नहीं दिखाएगा. टेकक्रंच की एक रिपोर्ट ने सबसे पहले यह दावा किया, हालांकि यह निश्चित रूप से कहा जा रहा है कि स्ट्रेंजर थिंग्स, ब्रिजर्टन और स्क्विड गेम जैसे मूल शो के दौरान विज्ञापन दिखाई देंगे. वैसे Netflix कई शो भी बनाता है.

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन और अन्य संगठनों ने मांग की है कि बच्चों के लिए विज्ञापन गंभीर नियमों के अधीन हों. विश्लेषकों का मानना है कि Netflix साल भर में लगभग 4 बिलियन डॉलर (यानी 30 हजार करोड़) की विज्ञापन बिक्री करता है, जिससे यह इंटरनेट वीडियो विज्ञापन में प्रमुख प्लेयर्स में से एक बन जाता है.
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UPI पर नहीं लगेगा कोई सर्विस चार्ज
बच्चों के लिए बनाए जा रहे कंटेंट को लेकर YouTube भी अब तेजी से सजग हो गया है. यूट्यूब बच्चों से संबंधित जानकारियों को इकट्ठा करना शुरु कर दिया है. इसके अलावा यूट्यूब कंटेंट के लिए बच्चों के माता-पिता से सहमति भी ले रहा है. ब 2019 में यूएस फेडरल ट्रेड कमिशन (FTC) ने बच्चों की निजी जानकारी इकट्ठा करने को लेकर यूट्यूब पर 170 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था.
Netflix ने विज्ञापन आधारित प्लान
बता दें कि इसी साल जून में Netflix ने कहा था कि वह कुछ नए प्लान पेश करने वाला है. जिनकी कीमत बहुत कम होगी. इन प्लान के साथ ग्राहकों को विज्ञापन दिखाए जाएंगे. वहीं Netflix ने विज्ञापन आधारित प्लान के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है. उम्मीद की जा रही है कि Netflix का विज्ञापन मॉडल इस साल के अंत तक नहीं तो 2023 की शुरुआत में पेश किया जाएगा.

Netflix को हो रहा लगातार घाटा
कुछ दिनों पहले आई खबर में पता चला था कि Netflix को लगातार घाटा हो रहा है जिसके बाद अब कंपनी विज्ञापन आधारित प्लान के बारे में विचार कर रही है. बात अगर भारतीय बाजार की करे तो Netflix की पकड़ काफी कमजोर है. भारत में Netflix को Amazon Prime Video, Disney Plus Hotstar, Zee5 जैसे प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिल रही है. जिसके चलते Netflix इस पर विचार कर रही हैं.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








