Netflix यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान
Netflix पर यदि आप भी कॉन्टेंट देखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि नेटफ्लिक्स जल्द ही अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान्स की पेशकश कर सकता है और इसके बारे में Netflix के सीईओ Ted Sarandos ने खुद संकेत दिये हैं। इस प्रकार यदि सस्ते प्लान्स आते हैं तो यूजर्स की संख्या बढ़ेगी और इसी वजह से नेटफ्लिक्स सस्ते प्लान्स की पेशकश करने जा रहा है। हालांकि इन प्लान्स में यूजर्स को विज्ञापन दिखेंगे, जैसा कि अभी वाले प्लान्स में ऐसा नहीं होता है। साथ ही कंपनी का कहना है कि Netflix पर यूजर्स की संख्या में कमी हो रही है, और ये प्लान्स इसमें सुधार कर सकते हैं।

गौरतलब हो कि Netflix दुनियाभर में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं लेकिन काफी यूजर्स इसके महंगे सब्सक्रिप्शन के कारण मूवीज और वेब सीरीज़ का मजा नहीं ले पाते हैं। नेटफ्लिक्स पर Stranger Things, Sacred Games जैसे कई पॉपुलर वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं।
Netflix जल्द पेश करेगा सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान्स
वहीं यदि हम Netflix के सीईओ टेड सारंडोस की मानें तो नेटफ्लिक्स जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड-सपोर्टेड प्लान्स को रोल आउट करने जा रहा है जिसमें विज्ञापन दिखाये जाएंगे और प्लान्स की कीमत भी कम होगी। इसी तरह न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस साल के अंत तक कंपनी नए प्लान्स को जारी कर सकती है।
एक इंटरव्यू के दौरान Netflix के सीईओ टेड सारंडोस कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें लगता है कि Netflix बहुत महंगा है और वो कॉन्टेंट का मजा नहीं ले पाते हैं और उनका यह भी मानना है कि उन्हें ऐड्स से कोई परेशानी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि हम एक ऐड टीयर जोड़ रहे हैं। हम नेटफ्लिक्स पर ऐड्स नहीं लगा रहे है बल्कि सिर्फ उन यूजर्स के लिए लगा रहे हैं जिन्हें कोई समस्या नहीं है।

Netflix के वर्तमान प्लान्स
नेटफ्लिक्स के वर्तमान प्लान्स की बात करें तो अभी यूजर्स को 1 महीने के लिए कम से कम 149 रुपए खर्च करने पड़ते है जो सबसे छोटा प्लान है। इस प्लान में सिर्फ 1 यूजर ही मोबाइल पर ही कॉन्टेंट देख सकते हैं। जबकि 199 रुपए के प्लान में यूजर्स कॉन्टेंट को मोबाइल के अलावा टीवी और लैपटॉप में भी मजा ले सकते हैं। लेकिन अब ऐड-सपोर्टेड प्लान्स की कीमत इनसे कम होगी।


Click it and Unblock the Notifications





