ऐसा स्मार्टफोन जो महंगे कैमरों को देगा टक्कर
सोनी जल्द ऐसा स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाला है जो 4 के क्वालिटी की वीडियो रिकार्डिंग कर सकेगा। 4 के यानी 4,000 पिक्सल रेज्यूलूशन क्वालिटी जो अभी तक किसी भी स्मार्टफोन में नहीं दी गई है।
पढ़ें: अब अपने फोन में सनी लियोन से करिए चैटिंग
एक्सपीरिया ब्लॉग की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनी के इस नए फोन का नाम सीरियस और D6503 होगा जो एंड्रायड के 4.4.2 किटकैट वर्जन पर चलेगा। सोनी के इस हाई क्वालिटी वीडियो रिकार्डिंग वाले स्मार्टफोन में टाइमशिफ्ट वीडियो का फीचर भी होगा जिसकी मदद से हाई स्पीड फ्रेम वीडियो रिकार्ड करके उसे स्लो मोशन में प्ले कर सकते हैं।
पढ़ें: ट्विटर और सोशल मीडिया पर छाए केजरीवाल के जोक्स

इसके अलावा एक्सपीरिया सीरियस में स्मार्ट कॉल हैंडलिंग का फीचर भी होगा जिसकी मदद से बिना फोन को छूए कॉल अटैंड की जा सकेंगी, यूजर जैसे ही फोन को कॉनों से लगाएगा फोन अपने आप अटैंड हो जाएगा। अगर आपको फोन कॉल डिस्कनेक्ट करनी है तो इसके लिए फोन को थोड़ा शेक यानी हिलाना होगा। फोन को उल्टा रखने पर ये अपने आप म्यूट हो जाएगा।
पढ़ें: बॉस की पोल खोलेगा एप्प
दूसरे फीचरों में डबल टैब करने पर स्क्रीन ऑन हो जाएगी साथ ही आप चाहें तो फोन में आनसरिंग मशीन सेट कर सकते हैं। सोनी D6503 में साउड क्वालिटी को भी और बेहतर करेगा इसके लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर लगे होंगे। सोनी ने अभी अपने आने वाले स्मार्टफोन सीरियस की लांच डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है और न ही इसकी कीमत के बारे में कोई बयान जारी किया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications