Home
News

क्या नोकिया 3310 (2018) में मिलेगा FB और WhatsApp?

By Agrahi

HMD Global इन दिनों अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ Nokia 3310 (2018) को लेकर भी चर्चाओं में है. इस फोन को कंपनी अब 4जी सपोर्ट के लॉन्च कर सकती है. फोन की लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई डेट की जानकारी नहीं है, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा.

HMD ग्लोबल, आज के कम्पटीशन में बने रहने के लिए नोकिया 3310 (2018) का 4जी वैरिएंट पेश कर रहा है. वहीं अगर हाल ही में पेश हुए कुछ स्मार्ट फीचर फोन की बात करें तो उनमें भी कई ऐसे फीचर्स हैं जो आज के यूज़र्स की जरुरत के हिसाब से दिए गए हैं. जैसे VoLTE सपोर्ट, वहीं कई सस्ते स्मार्टफोन भी इस लिस्ट में हैं जो कि आपको ब्राउज़िंग, FB और whatsapp जैसी सुविधाएं देते हैं.

क्या नोकिया 3310 (2018)  में मिलेगा FB और WhatsApp?

HMD Global इन कम कीमत के फोन को टक्कर देने के लिए कई खास फीचर्स हैं जो ध्यान में रखनी होंगे. साथ ही फोन की कीमत भी एक खास रोल प्ले करेगी, क्योंकि फिलहाल यूज़र्स को 2 से 3 हजार रुपए के बीच में भी बेसिक फीचर्स के साथ स्मार्टफोन मिल जाते हैं.

वहीं उम्मीद की जा रही है कि यदि कंपनी इस नए नोकिया 3310 में 4G सपोर्ट देगी तो फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसी ऐप्स भी इसमें इस्तेमाल किए जा सकेंगे. हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जबकि हाल ही में Nokia 3310 4G वैरिएंट TENAA सर्टिफिकेशन साईट पर भी स्पॉट किया गया है, जिसमें फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं.

TENAA ने इस नए 4G हैंडसेट की कुछ फोटो रिवील की हैं, जिनसे पता चलता है कि यह फोन Nokia 3310 (2017) के 3G मॉडल से काफी मिलता जुलता है. 3G मॉडल भी कंपनी ने कुछ ही महीने पहले रिलीज़ किया था जो कि 2G मॉडल से थोड़ा बड़ा था. TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 4G LTE नेटवर्क सपोर्ट होगा और साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि यह फोन अलीबाबा के YunOS प्लेटफ़ॉर्म पर काम करेगा.

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 3310 (2018) model will have FB and Whatsapp? It is a big question when comes to basic and cheap phones. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X