Home
News

15 अगस्त को शुरू होगी नोकिया 5 की सेल

By Agrahi

एचएमडी ग्लोबल ने जून में नोकिया के तीन एंड्रायड स्मार्टफोन भारत में लांच किए थे। इनमें से नोकिया 3 स्मार्टफोन एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत भारत में 9,499 रुपए है। वहीँ नोकिया 5 और नोकिया 6 बजट रेंज में लांच हुए हैं।

15 अगस्त को शुरू होगी नोकिया 5 की सेल

लांच के समय नोकिया 6 को कंपनी ने ऑनलाइन पेश करने की घोषणा की थी। इस फोन की सेल 23 अगस्त को शुरू होने वाली है, यह फोन अमेज़न एक्स्क्लूसिव है, इसकी पहली सेल के लिए 1 मिलियन से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस फोन की कीमत 14,999 रुपए है। वहीँ नोकिया 3 ऑफलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन है।

पढ़ें: देखना चाहते हैं नोकिया के 3310 फोन का दम

नोकिया 5 की बात करें तो यह फोन भी ऑफलाइन एक्सक्लूसिव है, इसकी कीमत 12,899 रुपए रखी गई है। इस फोन की सेल 15 अगस्त से है, यह ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध होगा। हालांकि उम्मीद है कि नोकिया 3 की तरह इसे भी जल्द ही ऑनलाइन भी स्पॉट किया जा सकता है। नोकिया 3 के रिलीज़ के कुछ ही दिनों बाद इसे क्रोमा पर लिस्ट किया गया था।

पढ़ें: नोकिया 3 पर मिलेगा एंड्रायड 7.1.1 नॉगट अपडेट, जानें फायदे

15 अगस्त को शुरू होगी नोकिया 5 की सेल

नोकिया 5 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 5 स्मार्टफोन यूनीबॉडी मेटल डिज़ाइन के साथ आता है, इस फोन के टेम्पर्ड ब्लू, सिल्वर, मैट ब्लैक और कॉपर कलर वैरिएंट उपलब्ध हैं। फोन में 5.2 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 एसओसी दिया गया है। नोकिया 5 में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज है,जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

नोकिया 5 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस फोन में 3000mAh की बैटरी है। फोन में टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD India released the Nokia 3, which is the entry-level smartphone among the existing Nokia Android smartphones in India in June. This smartphone was launched as an offline exclusive model with a price tag of Rs. 9,499.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X