नोकिया ने पेश किए तीन नए विंडो 8.1 स्मार्टफोन 630, 635 और लूमिया 930
नोकिया ने 2014 की माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉफ्रेंस में लूमिया सीरीज के तहत तीन नए मॉडल लूमिया 630, लूमिया 635 और लूमिया 930 पेश किए हैं। तीनों हैंडसेटों में विंडो का नया 8.1 वर्जन दिया गया है। हालाकि नोकिया 8.1 अपग्रेड अपने विंडो 8 लूमिया सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन में फ्री देगी। नोकिया लूमिया 635 का ड्युल सिम वर्जन भी पेश करेगी जो नोकिया का सबसे पहला विंडो 8 स्मार्टफोन था।

नोकिया लूमिया 930
नोकिया 930 में 5 इंच की स्क्रीन वाला डिस्प्ले दिया गया है जो 1920x1080 रेज्यूलूशन सपोर्ट करता है फोन की स्क्रीन में 441 पिक्सल पर इंच सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है जिसकी वजह से स्क्रीन में स्क्रेच लगने का डर नहीं रहता। स्क्रीन में 180 डिग्री एंगल से भी साफ तस्वीर देखी जा सकती है।
पॉवर की बात करें तो इसमें 2.2 गीगाहर्ट का क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर दिया गया है और साथ में 2 जीबी रैम दी गई है जिसे 32 जीबी तक इसे एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन में रियर 20 मेगापिक्सल का प्योरव्यू कैमरा दिया गया है। जबकि अगर आपको अपनी सेलफी खींचनी है तो इसके लिए 1.2 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। अन्य फीचरों में वॉयरलैस चार्जिंग, 4जी, मिक्स रेडियो, एमएमएस ऑफिस और कई दूसरी एप्लीकेशन दी गईं हैं। बेहतर बैटरी बैकप के लिए 930 में 2420 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया लूमिया 630
नोकिया लूमिया 630 और लूमिया 635 बजट रेंज के स्मार्टफोन हैं जिसमें से लूमिया 630 में सिंगल सिम के साथ ड्युल सिम वर्जन भी मिलेगा। 630 में 3जी कनेक्टीविटी के साथ 4जी कनेक्टीविटी ऑप्शन भी दिया गया है लेकिन 4जी कनेक्टीविटी में ड्युल सिम वर्जन नहीं मिलेगा। अगर इसके फीचरों पर नजर डालें तो 630 और 635 में 854x480 पिक्सल रेज्यूलूशन की स्क्रीन दी गई है जो 221 पिक्सल पर इंच सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन का साइज 4.5 इंच है जिसमें गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गयाय है। पॉवर के लिए इसमें 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर और 512 एमबी कर रैम इनबिल्ड है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 125 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं। बजट रेंज के इस फोन में सिर्फ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है फोन का फ्रंट कैमरा नदारद है। 630 में 1830 एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत
नोकिया के ये तीनों फोन भारतीय बाजार के अलावा एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट में जून से बिक्री के लिए मिलने लगेगें। लूमिया 630 भारतीय बाजार के अलावा एशिया, रूस, चीन और यूरोपिए बाजारों में मई से मिलने लगेगा। लूमिया 630 के सिंगल सिम फोन की कीमत 159 डॉलर है यानी रुपए में देखा जाए तो ये 9500 रुपए का है वहीं इसके ड्युल सिम की कीमत 169 डॉलर है यानी लगभग 10,100 रुपए।


Click it and Unblock the Notifications







