Home
News

Nokia Smart TV की फ्लिपकार्ट की बिक्री शुरू, जल्दी पढ़ें और खरीदें...!

नोकिया कंपनी ने भारत में कुछ ही दिन पहले ही अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। हमने आपको उस स्मार्ट टीवी के बारे में बताया भी था। आज उस स्मार्ट टीवी टीवी को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस स्मार्ट टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट पर आज दोपहर 12 बजे से हो रही है। इस स्मार्ट टीवी को कंपनी ने 41,999 रुपए में लॉन्च किया है। इस टीवी को खरीदने पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी इसके साथ 999 रुपए में कंप्लीट प्रोटेक्शन प्लान भी दे रही है।

Nokia Smart TV की फ्लिपकार्ट की बिक्री शुरू, जल्दी पढ़ें और खरीदें...!

इसके अलावा इस टीवी पर नोकिया कंपनी का एक खास ऑफर है। आप किसी भी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 2000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ-साथ एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर भी ग्राहकों को 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं अगर यूज़र्स बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो यूज़र्स को 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। इस स्मार्ट टीवी के पर कंपनी एक साल की वारंटी भी दे रही है।

इस टीवी की खास बात

नोकिया का यह स्मार्ट टीवी 55 इंच का है और 4K UHD स्क्रीन के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्ट टीवी को कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस टीवी में कंपनी ने साउंड क्वालिटी को सबसे बेहतरीन बनाने के लिए जेबीएल ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है और इसमें 24 वॉट के स्पीकर्स का इस्तेमाल किया है, ताकि यूज़र्स को इस स्मार्ट टीवी के साउंड को सुनकर मन खुश हो जाए। इस टीवी को चलाने के लिए नोकिया ने इसमें एंड्रॉयड 9.0 टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें 16 जीबी स्टोरेज के साथ क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Nokia Smart TV की फ्लिपकार्ट की बिक्री शुरू, जल्दी पढ़ें और खरीदें...!

इस टीवी के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 2.25 GB RAM, 3 HDMI Port, 2 USB Port इसमें एक 2.0 और एक 3.0 का होगा। इसके अलावा WiFi, Bluetooth 5.0 भी दिया गया है। इसके अलावा इस टीवी में कंपनी ने गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट भी दिया है। इस स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसके 4K UHD स्क्रीन में 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस का फीचर दिया है।

कंप्लीट प्रोटेक्शन के साथ

इन सबके अलावा इस स्मार्ट टीवी में एक खास फीचर भी है, जिसका नाम इंटेलिजेंट डिमिंग फीचर है। ये टीवी में दिखने वाले विजुअल को ज्यादा बेहतर बनाता है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में MEMC और डॉल्बी विज़न सपोर्ट भी मिलेगा। इस टीवी पर यूज़र्स को 999 रुपए में टीवी का कंप्लीट प्रोटेक्शन मिल रहा है। इस कंप्लीट प्रोटेक्शन में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट और एक्सीडेंटल डैमेज भी शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Nokia company launched its first smart TV in India just a few days ago. We also told you about that smart TV. Today that smart TV TV is being offered for sale. The sale of this smart TV is going on Flipkart from 12 noon today. The company has launched this smart TV for Rs 41,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X