Home
News

Nokia X6 भारत में हुआ लॉन्च, 24 जुलाई से होगी बिक्री

By Devesh

स्मार्टफोन का चलन इस वक्त भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस चलन में नई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन का मार्केट भारत में काफी तेजी से फैला रही है। इस रेस में पुराने जमाने की कंपनी नोकिया भी अपने-आप को पीछे नहीं रखना चाहती है। स्मार्टफोन आने से पहले नोकिया भारत के मोबाइल मार्केट में छाया हुआ था लेकिन अब सैमसंग, शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसे स्मार्टफोन ने नोकिया को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि नोकिया स्मार्टफोन में भी बदलाव करके नए तरीके से लॉन्च करके अपनी वापसी करना चाह रही है। इसी क्रम में कंपनी ने भारत में आज एक और नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है।

Nokia X6 भारत में हुआ लॉन्च, 24 जुलाई से होगी बिक्री

भारत में लॉन्च हुए Nokia X6

नोकिया के ग्लोबल वेरिएंट Nokia X6 को एचएमडी ग्लोबल ने आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। दरअसल, इस स्मार्टफोन को Nokia 6.1 Plus के नाम से सबसे पहले हॉन्ग-कॉन्ग और उसके बाद ताइवान में लॉन्च किया गया था। Nokia 6.1 Plus एक एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। आपको बता दें कि एंड्रॉयड वन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का एक हिस्सा है। इसी वजह से यह स्मार्टफोन भी गूगल के ही एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का ही हिस्सा है। हालांकि गूगल एंड्रॉयड वन के इस स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus में सभी फीचर्स Nokia X6 के जैसे ही हैं।

Nokia X6 के फीचर्स

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.8 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। इसके साथ इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट हैं। वहीं इस फोन में 2.5डी का गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। 4 जीबी रैम वाला यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है।

शानदार कैमरा क्वालिटी

इस फोन के कैमरा फीचर्स पर अगर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में भी आजकल के सभी फोन की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन के बैक कैमरा का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें एआई फीचर भी दिया गया है जिससे पिक्चर क्वालिटी अच्छी रह सके।

कनेक्टिविटी भी लाजबाव

स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जिसे यूजर्स जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा भी सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो इसमें 4जी वोओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, 3.5 एमएम हेडफोन, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस/ए-जीपीएस समेत कई फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन में 3060 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट के चार्जर के साथ आती है। क्विक चार्ज 3.0 की वजह से फोन 30 मिनट में 50% से ज्यादा चार्ज हो जाएगा। इस फोन की कीमत का खुलाफा अभी तक नहीं हुआ है लेकिन हॉन्ग कॉन्ग के रेट के हिसाब से इसका भारत में दाम में 21,100 रुपए होगी। आपको बता दें कि यह फोन 24 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia's global variant Nokia X6 has finally launched HMD Global in India. Speaking of the features of this phone, it has a 5.8-inch full HD display. The primary sensor of the back camera of this phone is 16 megapixels and the second sensor is of 5 megapixels. This smartphone has a 16 megapixel camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X