Nothing Phone (1) Pre Order का आज है आखिरी दिन , इतना मिलेगा डिस्काउंट, लॉन्च से पहले जानिए ऑफर
Nothing Phone (1) 12 जुलाई को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि उनका पहला स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होगा और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा । नथिंग फोन (1) प्री-ऑर्डर ( Nothing Phone 1 Pre Order ) पास फिलहाल फ्लिपकार्ट पर सभी के लिए उपलब्ध है और साथ ही आपको बता दें स्मार्टफोन को प्री ऑर्डर ( Nothing Phone 1 Pre Order ) करने का आखिरी दिन है।
आइए जानते है कि Nothing Phone (1) को कैसे प्री ऑर्डर किया का सकता है, फोन में क्या फीचर्स (Nothing Phone (1) Features) हो सकते है और इसकी कीमत (Nothing Phone (1) Price) कितनी हो सकती है..
कब और कहां होगा Nothing Phone (1) लॉन्च
नथिंग फोन (1) ( Nothing Phone 1 ) 12 जुलाई को 16:00 BST पर लॉन्च हो रहा है, जो भारत के समय के अनुसार लगभग 8:30 PM है। लॉन्च को ऑनलाइन होस्ट किया जाएगा और विश्व स्तर पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप इसे YouTube पर नथिंग के आधिकारिक चैनल पर, कंपनी की वेबसाइट पर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते है।
Nothing Phone (1) : स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स और खबरों की मानें तो Nothing Phone (1) में आपको 6.55-इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 1800 x 2400 पिक्सल का रेसोल्यूशन और 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
Nothing Phone (1): कैमरा और प्रोसेसर
कैमरा की बात करें तो ये फोन एक डुअल रीयर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें 50MP का प्राइमेरी लेंस और 16MP का दूसरा लेंस हो सकता है जो अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो शॉट्स, दोनों खींच सकता है साथ ही इसमें आपको 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
प्रोसेसर की बात करें तो Nothing Phone (1) Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC से लैस हो सकता है और इसमें आपको 4500mAh की बैटरी और 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Nothing Phone (1): स्टोरेज और कीमत
बेस मॉडल के लिए भारत में Nothing Phone (1)की कीमत 30,000 रुपये से कम होने की अफवाह है। इसके 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज विकल्पों के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
ऐसे करें Nothing Phone (1) Pre Order
यदि आप भी Nothing Phone (1) लेना चाहते है तो आप इस सपोर्टेड पेज पर जाकर पास के लिए प्री-ऑर्डर ( Pre Order
) कर सकते है साथ ही आपको बता दें अब आपको कोई इन्विटेशन कोड की भी जरूरत नहीं है। इसके बाद आपको प्री-ऑर्डर ( Pre Order ) पास डिलीवर किया जाएगा जिसकी मदद से आप फोन को बुक कर पाएंगे।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको यहाँ इस लिंक पर जाना है।
स्टेप 2: इसके बाद अब आपको जहाँ फोन प्राप्त करना चाहते है वहां का Pin Code डालना होगा।
स्टेप 3: अब अगर डिलिवरी उपलब्ध हुई तो आपको समय बता दिया जाएगा और आगे का प्रोसेस फॉलो करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications