Home
News

Nothing Phone (3a) vs CMF Phone 2 Pro: कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन?

Nothing Phone 3a vs CMF Phone 2: भारत के मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में Nothing और उसकी सब-ब्रांड CMF ने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। Nothing Phone (3a) और CMF Phone 2 Pro। दोनों ही फोन दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ आते हैं, लेकिन आपके लिए कौन-सा बेहतर साबित हो सकता है।

यहां बताने वाले हैं। हम दोनों स्मार्टफोन का फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन करेंगे, जिससे आप अपने लिए सही फोन खरीद पाएंगे।

Nothing Phone (3a) vs CMF Phone 2 Pro: किस फोन को खरीदना फायदेमंद?

डिस्प्ले और डिजाइन

Nothing Phone (3a) में 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। साथ ही इसमें ट्रांसपेरेंट बैक और Glyph लाइटिंग जैसे यूनिक एलिमेंट्स मिलते हैं। दूसरी ओर, CMF Phone 2 Pro में 6.7-इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जो दिखने में सिंपल है और Glyph लाइटिंग मिसिंग है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Nothing Phone (3a): यह Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन Android 15 बेस्ड Nothing OS 3.1 पर चलता है, जो तीन साल के अपडेट्स का वादा करता है।

Nothing Phone (3a) vs CMF Phone 2 Pro: किस फोन को खरीदना फायदेमंद?

CMF Phone 2 Pro: इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रो प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है। यह Android 15 बेस्ड Nothing OS 3.2. सॉफ्टवेयर पर चलता है।

कैमरा क्वालिटी

नथिंग फोन 3a ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। 50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रा-वाइड। सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा है। वहीं, CMF Phone 2 Pro में डुअल कैमरा सेटअप (50MP + 2MP डेप्थ सेंसर) और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सेगमेंट में भी Nothing Phone (3a) आगे निकलता है।

बैटरी और चार्जिंग

दोनों ही फोन्स में 5000mAh की बैटरी दी गई है, लेकिन चार्जिंग स्पीड में फर्क है। Nothing Phone (3a) में 50W फास्ट चार्जिंग है, जो 56 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देती है, जबकि CMF Phone 2 Pro में 33W चार्जिंग सपोर्ट है।

प्राइस और अवेलेबिलिटी

Nothing Phone (3a) की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह Flipkart व अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। CMF Phone 2 Pro 18,999 की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है, जो बजट फ्रेंडली ऑप्शन है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन, बेहतर कैमरा और तेज परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Nothing Phone (3a) एक बेहतरीन ऑप्शन है। वहीं, अगर आप बजट में एक संतुलित फोन की तलाश में हैं, तो सीएमएफ फोन 2 प्रो आपके लिए सही रहेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X