Home
News

अब नहीं होगी AC, cooler की जरूरत घर ले आएं ये सस्ता Fan!

मॉनसून आने के बाद भी अभी भी कई जगहों पर गर्मी पड़ रही है और लोग परेशान हैं. वहीं कई जगहों पर बारिश होने के बाद भी हो रही उमस भी लोगों को परेशान कर रही है. AC ही हैं जो लोगों को राहत दे रहे रहा है. लेकिन महंगा होने के कारण हर कोई इसका उपयोग नहीं कर पाता है. इसके अलावा बिजली का बिल भी महंगा होने के चलते बिल ज्यादा आता है. आज हम आपको एक ऐसे पंखे के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कम कीमत और कम बिजली की खपत में AC जैसी ठंडी हवा देगा. बता दें कि यह पंखा टेबल फैन या सीलिंग फैन से अलग होता है. यह पानी के महिन छींटे के साथ ठंडी हवा देता है.

अब नहीं होगी  AC, cooler की जरूरत घर ले आएं ये सस्ता Fan!

वाटर स्प्रिंकलर पंखा

वैसे बाजार में कई तरह के वाटर स्प्रिंकलर पंखे उपलब्ध हैं, जिन्हें आप बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं. वाटर स्प्रिंकलर फैन आपको ठंडी हवा देने के लिए हवा और पानी को मिलाता है. ये वहीं फैन है जो आपने किसी शादी या पार्टी में देखा होगा जो गर्गियों में हुआ करते हैं.

पावरफुल कूलिंग फैन

बता दें कि यह एक पावरफुल कूलिंग फैन है. यह पानी के छिड़काव से गर्म हवा को ठंडा करता है. यह पंखा घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अच्छी हवा के साथ गर्मी से राहत भी देता है. यह पंखा पानी के नल से जुड़ा होता है, पंखे में छोटे-छोटे छेद होते हैं जो पानी चालू करते ही नल से होते हुए उन छेदों में जाता है और पानी की बौछार के साथ तेज हवा देना शुरु कर देता है. सबसे खास बात यह है कि आपको कितना स्प्रिंकलर चाहिए आप उतना एडजस्ट कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Boycott Amazon : Boycott Amazon के लग रहे नारे! दर्ज हुई पुलिस कम्प्लेन्ट, जानिए पूरा मामला

DIY क्राफ्टर्स फैन

DIY क्राफ्टर्स फैन अमेजन पर उपलब्ध है. हालांकि इस पंखे की कीमत 8,997 रुपये है, लेकिन आप इसे अमेज़न से 3,299 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ आपको पाइप, टैप कनेक्टर भी मिलेगा.

अब नहीं होगी  AC, cooler की जरूरत घर ले आएं ये सस्ता Fan!

बता दें कि गर्मी आते ही लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं ताकि गर्मी से राहत मिल सके. जिसे देखते हुए कई कंपनियां नये-नये प्रोडक्ट बनाते रहते हैं ताकि लोगों को गर्मी से राहत दिलाई जा सके.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
By the way, there are many types of water sprinkler fans available in the market, which you can buy very easily. Water sprinkler fan mixes air and water to give you cool air. This is the same fan that you must have seen in any wedding or party which used to happen in Gargis.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X