Home
News

फेसबुक पर पटरियां बिछाने को तैयार भारतीय रेलवे

सोशल नेटवर्किंग की पहुंच को देखते हुए अब भारतीय रेलवे भी सोशल मीडिया में अपनी पटरी बिछाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बनाने के लिए निर्देश दिया है। ये प्रोफाइल शिकायतें दर्ज करने या जानने के लिए नहीं, बल्कि प्रोफाइलों की मदद से आम जनता फेसबुक पर रेलवे से जुड़ी कई जानकारिया प्राप्‍त कर सकेंगे इसीलिए हर जोन का एक अलग प्रोफाइल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के मुताबिक हर प्रोफाइलों की मदद न का अपना एक अलग प्रोफाइल होगा।

पढ़ें: ये हैं फेसबुक के दुनियाभर में बने बेहतरीन ऑफिस

सोशल मीडिया खासकर फेसबुक की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल ने एसईसीआर सहित सभी जोन के जीएम को फेसबुक में प्रोफाइल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। चेयरमैन ने अपने निर्देश में कहा है, सरकारी विभागों में भी सोशल मीडिया की उपयोगिता बढ़ी है। दूसरे सरकारी विभाग अपनी नीतियों एवं कार्यो को लोगों तक पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

फेसबुक पर पटरियां बिछाने को तैयार भारतीय रेलवे

इसे देखते हुए जरूरी है कि सभी जोनल रेलवे अपना फेसबुक पेज बनाएं और उसे व्यवस्थित भी करें। फेसबुक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें और जनता तक पहुंचाई जाने वाली जानकारियां लगातार अपडेट करें। यह यात्रियों तक पहुंचने का सशक्त जरिया होगा, साथ ही जनता का पक्ष भी जाना जा सकेगा। उन्होंने महाप्रबंधकों को इसमें व्यक्तिगत रुचि लेने के लिए कहा है।

चेयमैन के निर्देश के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने फेसबुक में अपना पेज भी तैयार कर लिया है और इसे लगातार अपडेट भी किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने इस पेज पर जोन के खूबसूरत रेलवे स्टेशनों की फोटो से लेकर फाटक पार करते समय रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी है। रेल प्रशासन की तैयारी है कि आने वाले दिनों में नई ट्रेनों की घोषणा के अलावा स्पेशल कोच व अन्य छोटे-बड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी समय रहते दी जाएगी, ताकि पेज उपयोगी और लोकप्रिय साबित हो।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X