Home
News

सस्ते हुआ Sony Xperia XA1, Xperia XA1 Ultra

By Agrahi

सोनी ने अपने स्मार्टफोन Sony Xperia XA1 और Xperia XA1 Ultra की कीमतें कम कर दी हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने यह कन्फर्म किया है कि अब भारत में सोनी के यह दोनों स्मार्टफोन कम कीमत के साथ मिलेंगे। दोनों की कीमटन में करीब 2000 रुपए का फर्क आया है।

सस्ते हुआ Sony Xperia XA1, Xperia XA1 Ultra

Sony Xperia XA1 और Xperia XA1 Ultra की ओरिजिनल कीमत 19,990 रुपए और 29,990 रुपए है जो कि अब घटकर 17,990 रुपए और 27,990 रुपए हो गई है। यह नई कीमतें मंगलवार से ही लागू कर दी गई हैं।

बता दें कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Xperia XZ1 को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है, जिसका इवेंट 25 सितंबर को दिल्ली में होगा, कंपनी ने इसके लिए इनवाईट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। यह कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन है, हो सकता है इसी कारण से कंपनी ने अपने पुराने स्मार्टफोन के दाम कम किए हैं।

सस्ते हुआ Sony Xperia XA1, Xperia XA1 Ultra

Sony Xperia XA1
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 64 बिट मीडियाटेक हेलिओ पी20 ऑक्टा कोर SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 3जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाकर 256जीबी तक किया जा सकता है। इसमें ब्लैक, वाइट और पिंक कलर मौजूद हैं।

Xperia XA1 Ultra
सोनी का यह फोन 6 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 64 बिट मीडियाटेक हेलिओ पी20 ऑक्टा कोर माली T880 MP2 900MHz GPU और 4जीबी रैम है। यह फोन 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें ब्लैक, वाइट और गोल्ड कलर मौजूद हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony slashed the price of Sony Xperia XA1, Xperia XA1 Ultra. time rto buy these beauties. Read more in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X