Home
News

अब WhatsApp मैसेज करने पर भी लगेगा चार्ज, 5 रुपए तक होगी कीमत

By Bhawna Gupta

सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर ऐप फेसबुक के मालिकाना हक की इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अब जल्द ही आपसे पैसे वसूल करने वाली है। जी हां व्हाट्सऐप ने ऐलान किया है कि व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने की कीमत आम टेक्सट करने की कीमत से ज्यादा मंहगी होगी। लेकिन घबराइए मत ये आम व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए नहीं है बल्कि व्हाट्सऐप की बिजनेस ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए है।

अब WhatsApp मैसेज करने पर भी लगेगा चार्ज, 5 रुपए तक होगी कीमत

बिजसेन ऐप से बिजनेस करेगा व्हाट्सऐप

पिछले साल ही व्हाट्सऐप ने बिजनेस ऐप की शुरुआत की थी और हाल में भारत में भी इसे लॉन्च किया गया था। अब व्हाट्सऐप इस बिजनेस ऐप के जरिए अपने रेवन्यू को बढ़ाना चाहता है। दरअसल, व्हाट्सऐप इन दिनों घटते यूजर्स और खराब रेवेन्यू ग्रोथ का सामना कर रहा है। इसके अलावा व्हाट्सऐप पर प्राइवेसी सुरक्षा में सुधार करने और सोशल मीडिया की लत के बारे में चिंताओं को दूर करने के लिए फेसबुक ने काफी पैसा खर्च किया है। इसी के चलते कंपनी ने राजस्व बढ़ाने के लिए सीधे ऐप के ज़रिए पैसे कमाने का तरीका निकाला है।

SMS के मुकाबले प्रीमियम रेट वसूलेगा व्हाट्सऐप

बुधवार को व्हाट्सऐप ने कहा कि मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस से जुड़े मैसेज भेजने के लिए कंपनी पैसा वसूलना शुरू करेगी। अलग-अलग देशों में कीमत भी अलग-अलग होगी। जो कि 30 पैसे से लेकर 5.8 रुपए तक हो सकती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एसएमएस के मुकाबले व्हाट्सऐप प्रीमियम रेट वसूलेगा। हालांकि अभी भारत में इसके चार्ज दरों की घोषणा नहीं की गई है।

24 घंटे बाद जवाब देने पर लगेगा चार्ज

कंपनी ने ऐलान किया कि बुधवार से व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट यूजर्स शिपिंग कंफर्मेशन, अप्वॉइंटमेंट्स रिमाइंडर्स और टिकटों की नोटिफिकेशन भेजने के लिए व्हाट्सऐप बिजनेस API (एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस) का इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही आपको बता दें कि व्हाट्सऐप, बिजनेस अकाउंट यूज़र से तब पैसा चार्ज करेगा जब यूजर कस्टमर का रिप्लाई 24 घंटों के बाद करेगा। यानि मान लीजिए अगर आप बिजनेस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपने अपने कस्टमर का इस्तेमाल 24 घंटे के अंदर ही कर दिया तो आपको कोई भी पैसा नहीं देना पड़ेगा।

WhatsApp को क्या होगा फायदा

इससे कंपनी को दो फायदे हो सकते हैं। एक तो यूजर्स की व्हाट्सऐप पर निर्भरता बढ़ेगी क्योंकि पैसे बचाने की एवज में कोई भी बिजनेस अकाउंट यूजर 24 घंटे के अंदर ही रिप्लाई करने की सोचेगा यानि क्वीक रिस्पांस देगा। दूसरा अगर रिप्लाई 24 घंटे बाद किया जाता है तो कंपनी का राजस्व तो बढ़ेगा निश्चित है।

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने इस साल जनवरी के माह में ही घोषणा की थी कि, व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप के माध्यम से छोटे बिजसनेस अकाउंट (कंपनी) आसानी से अपने कस्टमर्स के साथ कम्युनिकेशन कर पाएंगे और व्हाट्सऐप भविष्य में इस बिजनेस अकाउंट के लिए चार्ज लगाने की भी घोषणा कर सकता है।

बताते चलें कि व्हाट्सऐप के दुनिया भर में करीब 1.5 अरब एक्टिव यूजर्स हैं और भारत में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 20 करोड़ से भी अधिक है। वहीं बिजसेन अकाउंट यूज करने वाले करीब 30 लाख के आसपास हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Last year, WhatSAP started the business app and recently it was launched in India too. Now Whatsapp wants to increase its revenues through this business app. The company said that the company will start collecting money for sending messages related to marketing and customer service. The price will also be different in different countries.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X