अब Instagram Reels से आप भी कमा सकते है पैसे, जानिए पूरी खबर
फेसबुक के स्वामित्व वाला लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम जल्द ही क्रिएटर्स के लिए एक नया बोनस पेमेंट प्रोग्राम लॉन्च कर सकता है। इस नए फीचर को संभवतः Instagram Reels में जोड़ा जाएगा और कहा जाता है कि यह यूजर्स को "इंस्टाग्राम से पैसे कमाने में" मौका देगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Instagram Reels बनाने वाले जल्द ही कमाएंगे पैसे
बोनस पेमेंट को सबसे पहले आईओएस डेवलपर एलेसेंड्रो पलुज़ी ने देखा, जिन्होंने कुछ बैक-एंड कोड खंगालते समय इस फीचर को देखा है। डेवलपर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए रीलों पर मोनेटरी बोनस लाने की योजना बना रहा है। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि इंस्टाग्राम के प्रतिद्वंद्वी समान सेवाएं प्रदान करते हैं जिससे क्रिएटर्स को अपने ऐप पर इसका उपयोग करने के लिए पैसा देते हैं।
उदाहरण के लिए, स्नैप ने सबसे मनोरंजक क्लिप के लिए प्लेटफॉर्म पर पॉप्युलर क्रिएटर्स के लिए एक दिन में $1 मिलियन का अवार्ड देने का प्रोमिस किया है। YouTube ने भी शॉर्ट वीडियो का उपयोग करने के लिए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए शॉर्ट्स फंड की शुरुआत की।
हालांकि इंस्टाग्राम में कैसे क्या होगा इसकी अभी तक आधिकारिक जानकारी का पता नहीं चला है लेकिन ये स्क्रीनशॉट यही बताते है कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने रील्स क्रिएटर्स के लिए पैसे कमाने की योजना में लगा हुआ है। हालांकि बीते कुछ दिनों से Instagram भारत में काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में रहा है क्योंकि नई पॉलिसी को लेकर बैन किए जाने की खबरें थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।
क्या कहते है आंकड़ें
भारत में वर्तमान के डाटा के अनुसार कुल 21 करोड़ यूजर्स जो इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते है। जबकि फेसबुक के 41 करोड़ तथा व्हाट्सएप के 53 करोड़ यूजर्स है। इस तरह रील्स से पैसे कमाने का प्रोग्राम वाकई क्रिएटर्स के लिए बहुत शानदार रह सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







