आने वाला है एक और चार कैमरे वाला स्मार्टफोन, हो जाइए तैयार
ZTE और इसकी सब ब्रांड Nubia दोनों एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फोन जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इस फोन के लिए चाइना में इंवाईट भेजना भी शुरू कर दिया है, यह लॉन्च इवेंट 12 अक्टूबर को रखा जाएगा।

नूबिया कौन सा मॉडल इस दौरान लॉन्च करेगी इस बारे में कोई कन्फर्म जानकारी नहीं है, लेकिन जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं और जो लीक्स व रुमर सामने आए हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी Nubia Z17S को लॉन्च कर सकती है।
ऐसा इसलिए भी अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि अब नूबिया Z17S को चाइना सर्टिफिकेशन साईट TENNA ने सर्टिफाइड किया है। अब जब इस फोन को साईट पर जगह मिली है तो इस हैंडसेट की कुछ और भी जानकारी सामने आई है।
इस डिवाइस को NX595J के रूप में लिस्ट किया गया है और यह मॉडल बेज़ल लेस स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन फुल बेज़ल लेस डिस्प्ले जो सकता है जैसे कि कल ही भारत में लॉन्च हुआ Mi Mix 2। इसी के साथ ब्रांड का फ्रंट में दिया जाने वाला रेड बटन मिसिंग होगा।
इसके अलावा फोन के जो स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं उनमें फोन का डिस्प्ले साइज़ 5.73 इंच मल्टी टच TFTबताया गया है। यह डिस्प्ले 1920*1080 पिक्सल रेसोल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर होगा, यह मीडियाटेक या स्नैपड्रैगन चिप हो सकता है। इसके साथ फोन में 6जीबी की रैम होगी और यह 32 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ आएगा। इनमें से कुछ भी फ़िलहाल कन्फर्म नहीं है, रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 6जीबी और 8जीबी रैम वैरिएंट में आ सकता है। वहीं इसमें 32 जीबी, 64जीबी, 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन होंगे।
इस फोन की एक खास बात है कि यह डूअल फ्रंट कैमरा और डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन में 3100mAh बैटरी होगी और यह हैंडसेट 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। यह डूअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE WiFi हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ और GPS ऑप्शन होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








