Home
News

भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi Mix 2, कीमत 35,999 रुपए

By Agrahi

श्याओमी ने घोषण की थी कि वह आज भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi Mix 2 पेश करेगी, इसी के मुताबिक कंपनी ने अपना फोन आज दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश कर दिया है। कंपनी का यह स्टाइलिश स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर एक्सक्लूसिव होगा, लॉन्च से पहले ही फ्लिप्कार्ट ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दे दी थी।

भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi Mix 2, कीमत 35,999 रुपए

फ्लिप्कार्ट के साथ कंपनी अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए भी इस फोन को उपलब्ध कराएगी। मी मिक्स 2 को श्याओमी ने पिछले महीने चाइना में Mi Note 3 के साथ लॉन्च किया था, अब फाइनली भारतीय फैन्स के लिए भी यह पेश कर दिया गया है।

बिग बेज़ल लेस डिस्प्ले के साथ इस फोन की खासियत है इसका फ़ास्ट और लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, जो इस फोन की परफॉरमेंस में को एकदम शानदार बनता है। इस परफॉरमेंस में चार चांद लगाने का काम करती है इसकी 6जीबी की दमदार रैम।

चलिए अब जानते हैं भारतीय स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए इस फोन में और क्या खास है।

कीमत

कीमत

सबसे पहले बात करते हैं फोन के कीमत के बारे में, Xiaomi Mi Mix 2 की कीमत भारत में 35,999 रुपए रखी गई है। फोन का 128जीबी वैरिएंट भारत में उपलब्ध होगा। फ्लिप्कार्ट और Mi.com पर इसकी स्पेशल प्रीव्यू सेल 17 अक्टूबर से शुरू होगी। यह कंपनी का पहला 0% EMI फोन होगा।

 

मी मिक्स 2 डिस्प्ले

मी मिक्स 2 डिस्प्ले

Mi Mix 2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले दिया गया है, इस फोन के कॉर्नर राउंड हैं। इस फोन का डिस्प्ले किनारों पर राउंड नहीं है लेकिन इसके ऊपर दिया गया ग्लास साइड्स पर राउंड है। इसका रेसोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है और एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 दिया गया है। मी मिक्स 2 में एक बड़ी स्क्रीन है जो कि इस फोन की ख़ूबसूरती को बढ़ाती है।

कैमरा

कैमरा

मी मिक्स 2 में 12मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर रियर साइड में दिया गया है। यह f/2.0 अपर्चर और 4 एक्सिस OIS के साथ आता है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें LED डूअल फ़्लैश भी है। फोन के फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जो कि face रिकग्निशन के साथ आता है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

मी मिक्स 2 में 64 बिट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 SoC दिया है जिसके साथ है अड्रेनो 540 ग्राफ़िक्स यूनिट है। इस डिवाइस में MIUI 9 दिया गया है जो कि एंड्रायड नॉगट पर आधारित है। फोन में 3400mAh बैटरी है और इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी LTE, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm जैक जैसे और भी ऑप्शन हैं।

रैम और स्टोरेज

रैम और स्टोरेज

मी मिक्स 2 स्मार्टफोन के इस पावरफुल प्रोसेसर को पॉवर देती है 6जीबी की दमदार रैम। जिसके साथ फोन में 128जीबी की स्टोरेज है। बता दें चाइना में लॉन्च मी मिक्स 2 का 64 जीबी वैरिएंट भी मौजूद है, लेकिन भारत में फिलहाल यह वैरिएंट पेश नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi Mix 2 launched in India exclusive on flipkart, Price, features, specs. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X