Home
News

अमिताभ बच्चन के हाथ में नजर आया OnePlus 6, सामने आए खास फीचर्स

By Neha Kashyap

वनप्लस 6 को लेकर पिछले कुछ हफ्तों में कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं। अब वनप्लस का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के हाथ में नजर आया है। दरअसल एक्टर अमिताभ बच्चन स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस के साथ शामिल हुए हैं।

सीनियर बच्चन और वनप्लस के सीईओ पीट लाओ की वनप्लस 6 स्मार्टफोन थामे हुए लाइव पिक्चर्स ट्विटर पर पोस्ट की गई, जिसमें इस फोन को साफतौर पर देखा जा सकता है। हालांकि कुछ देर बाद इन पिक्चर्स को हटा लिया गया था, लेकिन तब तक ये पिक्चर्स ट्विटर यूजर्स ने सेव कर ली थीं।

अमिताभ बच्चन के हाथ में नजर आया OnePlus 6, सामने आए खास फीचर्स

कहा जा रहा है कि वनप्लस के सीईओ ने सीनियर बच्चन के साथ पब्लिक मीटिंग की थी। इन पिक्चर्स में OnePlus 6 ब्लैक और वाइट दो कलर वेरिएंट में देखा जा सकता है। पिक्चर्स को जूम करने पर देखा जा सकता है कि ब्लैक कलर वेरिएंट ग्लास बैक पैनल के साथ आएगा, लेकिन वाइट कलर वेरिएंट को किस मटेरियल से तैयार किया गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Easy & Safe Data Transfer Between Android Phone To oneplus Phone

इन पिक्चर्स में पिछली लीक की तरह ही वर्टिकल रियर कैमरा देखा जा सकता है। रियर कैमरा के नीचे ओवल शेप में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। इन पिक्चर्स के अलावा बता दें कि वनप्लस इस फोन के लिए सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग टेस्ट कर रही है। ये स्मार्टफोन 720 पिक्सल क्वालिटी की 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बता दें कि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वनप्लस 6 17 मई को एंट्री लेने वाला है। 16 मई को ये फोन कई देशों में पेश कर दिया जाएगा। फीचर्स की बात करें, तो ये फोन 6.28 इंच की फउल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ आएगा। इस फोन में स्नैपड्रेगन 845 प्रोसेसर दिया होगा। भारत में वनप्लस 6 स्नैपड्रेगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा होगा। इस फोन में 3300mAh की बैटरी होगी।

कीमत की बात करें, तो कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 6 के 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपए होगी। वहीं, 8 जीबी रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपए होगी। कंपनी इस फोन को 8 जीबी रैम के साथ 256GB वेरिएंट में भी पेश करने जा रही है, जिसकी कीमत भारत में 46,999 रुपए हो सकती है।

फिलहाल वनप्लस के फैन्स को इस फोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी कंफर्म जानकारी के लिए वनप्लस 6 के लॉन्च होने तक इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
A couple of images of Amitabh Bachchan holding the upcoming OnePlus 6 along with OnePlus CEO Pete Lau on Twitter.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X