OnePlus 6T McLaren स्पेशल एडिशन आज होगा लॉन्च, 10 GB रैम से होगा लैस
OnePlus 6T का एक खास एडिशन आज लॉन्च होने जा रहा है। इस खास एडिशन का नाम OnePlus 6T McLaren है। इस फोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान आज शाम छ: बजे इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यह फोन काफी दमदार फोन है। इसमें 10 जीबी रैम दी गई है, जिससे आप इसकी पॉवर का अंदाजा लगा सकते हैं।

इस फोन खासतौर पर McLaren सिगनेचर कलर, Papaya Orange कलर में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इस कलर में एक खासियत है। ये कलर फोन के निचले हिस्से से शुरू होते हैं और ऊपर जाते-जाते ब्लैक हो जाते हैं। जिसकी वजह से फोन की खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं।
OnePlus 6T McLaren का लॉन्चिंग इवेंट कैसे देखें
इस फोन लॉन्चिंग का लाइव इवेंट भी आप देख सकते हैं। इस फोन की लॉन्चिंग इवेंट आप Oneplus की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OnePlus Facebook और OnePlus India Twitter हैंडल पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा हम यहां एक लिंक भी अटैच कर रहे हैं, जिसे क्लिक करके आप लाइव इवेंट देख पाएंगे। वनप्लस के यूट्यूब चैनल की इस वीडियो में OnePlus 6T McLaren की अनबॉक्सिंग करते हुए भी दिखाया जा रहा है।
स्पेशल एडिशन के फीचर्स
अब इस फोन की कुछ खास ऑफर्स और कीमत के बारे में बात कर लेते हैं। जानकारों के अनुसार इस फोन की कीमत 49,990 रुपए होनी संभावना जताई जा रही है। इसके इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें, कंपनी ने वनप्लस 5, वनप्लस 5टी और वनप्लस 6 व वनप्लस 6 टी को 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया था। वहीं, वनप्लस के स्पेशल एडिशन OnePlus 6T McLaren Special को 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। जो कि अभी वनप्लस 6 टी स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट में दी जा रही है। हालांकि रैम के अलावा इस एडिशन में सारे फीचर OnePlus 6T स्मार्टफोन जैसे ही होंगे।
खबर आ रही है कि वनप्लस के नया स्पेशल एडिशन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आएगा। वहीं फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। हैंडसेट में 3700एमएएच की बैटरी कैपिसिटी दी जा सकती है। साथ ही फोन में यूनिक एक्सटीरियर डिजाइन दिया जा सकता है। वनप्लस की खास बात यह है कि वह हर साल अपने नए स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन पेश करता है।


Click it and Unblock the Notifications








