वनप्लस 8 लाइट की फोटो हुई लीक, दिख रहा है 3 कैमरो वाला सेटअप
नए साल का आगाज वनप्लस अपने 3 नए स्मार्टफोन्स से कर सकता है, हाल ही में स्लैशलीक्स डॉट कॉम में वनप्लस 8 लाइट से जुडी एक फोटो पब्लिश की गई है जिसे देखने पर ये अंदाजा लगाया जा सकता है इसमें 3 रियर कैमरे लगे हुए हैं हालाकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगा कि ये फाइनल वनप्लस 8 लाइट की ही तस्वीर है इसके लिए हमें कुछ और महिनो का इंतजार करना होगा। इससे पहले भी फोन की कुछ फोटो लीक हो चुकी है फोन के फ्रंट और बैक ही झलक देखने को मिली है।
नई तस्वीर में एक प्लास्टिक कंटेनर में दो हिस्सो में कई फोन रखे हुए है जिसमें से पहली लाइन में दो फोन फ्रंट और बैक की तरफ रखे हुए हैं हो सकता है ये फोन्स डमी मॉडल हो या फिर टेस्टिंग यूनिट नई फोटो पिछले महिने लीक हुई फोटो से काफी मिलती जुलती है लेकिन उसमे ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया था जबकि इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिख रहा है।
हालाकि फोटो को ध्यान से देखने में ज्यादा कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, फोन की स्क्रीन को देखने पर इसमें एक नॉच दिख रहा है जो अपने पुराने वनप्लस मॉडल से काफी मिल रहा है।
अगर हम आने वाले फोन के दूसरे फीचर्स की बात करे तो उनका भी सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है, वनप्लस लाइट में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000 चिपसेट होगा जो कंपनी का पहला 5जी मॉड्यूल वाला चिपसेट है हो सकता है ये लाइट मॉडल है इसकी वजह से कंपनी इसे क्वॉलकॉम 765 या फिर स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ बाजार में उतारे। डमी मॉडल को देखकर ऐसा लगता नहीं इसमें अगर से फिंगरप्रिंट सेंसर का ऑप्शन होगा हो सकता है इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन बाजार में आए।

पढ़ें: अब तक की सबसे दमदार बैटरी जो 5 दिन तक स्मार्टफोन को पॉवर दे सकती है
20:9 अनुपात वाली स्क्रीन के साथ फुल एचडी प्लस रेज्यूलूशन सपोर्ट और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जा सकती है इसके कैमरे पर नज़र डालें तो ये 48 या फिर 64 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकते हैं जिसमे वाइड एंगल और डेप्थ सेंसर भी होगा । मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट की माने तो फोन में IP53 रेटिंग होगी साथ में 4,000 एमएएच की बैटरी, 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।
कीमत
जैसा की पहले ही हम कह चुके है ये लाइट वर्जन होने की वजह से इसकी कीमत 30 से 40 हजार के बीच रहने का अनुमान लगाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications









