Home
News

OnePlus 8 Pro के रेंडर्स हुए लीक, पंच होल डिस्प्ले के साथ होगा पेश

वनप्लस कंपनी ने अब भारत समेत पूरी दुनिया में काफी नाम कमा लिया है। वनप्लस कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करके पूरी दुनिया के स्मार्टफोन यूज़र्स को एक नया और बढ़िया विकल्प दिया है। अब कंपनी ने अपना स्मार्ट टीवी भी लॉन्च कर दिया है। दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे व्यापार का कारण यूज़र्स की रुचि है। यूज़र्स अब इंतजार करते हैं कि कब वनप्लस कंपनी अपना नया प्रॉडक्ट लॉन्च करेगी। इस बार वनप्लस यूज़र्स वनप्लस 8 सीरीज का इंतजार करने लगे हैं।

OnePlus 8 Pro के रेंडर्स हुए लीक, पंच होल डिस्प्ले के साथ होगा पेश

साल 2019 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस के लिए काफी खास रहा। कंपनी ने इस साल वनप्लस 7 और वनप्लस 7टी सीरीज के तहत पांच स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया। वनप्लस के फोन को मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। साथ ही वनप्लस की भी कोशिश रहती है कि अपने हर स्मार्टफोन में कस्टमर्स के लिए कुछ इनोवेटिव लेकर आए। इस बार कंपनी वनप्लस 8 सीरीज पर काम कर रही है। उम्मीद है कि वनप्लस 8 सीरीज को भी बहुत जल्द इंट्रोड्यूस कर दिया जाएगा। कंपनी वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है।

पंच होल डिस्प्ले वाला वनप्लस स्मार्टफोन

आपको याद होगा कि अक्टूबर की शुरूआत में वनप्लस 8 की तस्वीरें लीक हुई थी और अब खबरों के मुताबिक वनप्लस 8प्रो के भी रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सामने आ रहे हैं। दोनों के रेंडर्स में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। उम्मीद है कि वनप्लस 8 सीरीज में कंपनी इस डिज़ाइन को लेकर आने वाली है। वनप्लस 8 प्रो की तस्वीरों के अलावा फोन का 360 डिग्री वाला वीडियो पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में देखने से पता चल रहा है कि इसमें वनप्लस 7 सीरीज़ की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल नहीं होगा।

OnLeaks और 91Mobiles ने वनप्लस 8 प्रो के रेंडर्स शेयर किए हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक इसमें 90 हर्टज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी और इसमें 6.65 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। जैसे हमने आपको पहले बताया कि इसमें होल पंच कैमरा दिया गया होगा। रेंडर्स से सामने आया है कि इसके बैक पैनल में ट्रिपल की जगह क्वॉड कैमरा सेटअप होगा और साथ ही डेप्थ सेंसिंग के लिए 3डी टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर होने की भी उम्मीद है। टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर के साथ आने वाला ये वनप्लस का पहला फोन होगा। साथ ही उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ पेश होगा।

इसके अलावा पता चला है कि फोन के बॉटम में नए डिजाइन वाले स्पीकर्स हो सकते हैं। इसमें वॉल्यूम बटन बायीं तरफ होंगे जबकि पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर को दायीं तरफ जगह मिलेगी। ऊपरी हिस्सा पूरी तरह खाली है। वहीं, फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फिलहाल, उसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। अगर आप स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स को भी जानना चाहते हैं तो हर अपडेट के लिए gizbot hindi से जुड़े रहे।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus's phone is well liked in the market. Also, OnePlus is also trying to bring something innovative for its customers in every smartphone. This time the company is working on the OnePlus 8 series. It is expected that the OnePlus 8 series will also be introduced very soon. The company is preparing to launch OnePlus 8 and OnePlus 8 Pro in the market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X