Home
News

OnePlus 8 की आज होगी स्पेशल सेल, जानिए फीचर्स, कीमत, ऑफर्स और डिस्काउंट

OnePlus 8 5G स्मार्टफोन को आज एक स्पेशल सेल के लिए पेश किया जा रहा है। आज इस फोन को अमेज़न और वनप्लस की शॉपिंग वेबसाइट oneplus.in पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को अब से कुछ देर बाद यानि 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

OnePlus 8 की आज होगी स्पेशल सेल, जानिए फीचर्स, कीमत, ऑफर्स और डिस्काउंट

हालांकि आपको बता दें कि आज इस फोन की कुछ ही यूनिट्स को बेचा जाएगा। इसका मतलब है कि वनप्लस कंपनी अपने इस फोन के थोड़े बहुत यूनिट ही आज बिक्री के लिए पेश कर रही है। इस वजह से इस सेल को कंपनी ने एक स्पेशल सेल का नाम दिया है।

OnePlus 8 की स्पेशल सेल

हालांकि आपको बता दें कि वनप्लस कंपनी ने आज से यानि 29 मई से OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को ओपन सेल में उतारने का ऐलान किया था, लेकिन बीते बुधवार को कंपनी ने ऐलान किया कि 29 मई को इन दोनों फोन ओपन सेल में नहीं उतारा जा पाएगा। ऐसा वनप्लस फोन के प्रोडक्शन में आई ना उम्मीद गिरावट की वजह से हुआ है।

इस वजह से ओपन सेल के प्रोग्राम को रिशेड्युल किया जाएगा। फिलहाल, सिर्फ OnePlus 8 का स्पेशल सेल आज बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इसका मतलब है कि ये फोन आज बहुत ही जल्द आउट ऑफ स्टॉक हो जाएगा। अगर आप ये फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको ठीक दोपहर 12 बजने के 5-10 मिनट पहले से फूर्ति दिखानी होगी।

इस फोन की कीमत और वेरिएंट

OnePlus 8 की कीमत 41,999 रुपए से शुरू होती है। इस कीमत में कंपनी इस फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट पेश करेगी, जो Glacial Green कलर में आएगा। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत 44,999 रुपए है। वहीं इस फोन का तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत 49,999 रुपए है। इन फोन को Glacial Green और Onyx Black कलर में पेश किया गया है।

OnePlus 8 पर आज का ऑफर

इस फोन को खरीदने पर आज कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इस फोन को एसबीआई ईएमआई के जरिए खरीदने पर 2000 रुपए का सीधा डिस्काउंट दिया जाएगा। सभी बड़े और मुख्य बैंकों के जरिए खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो बेनिफिट भी यूज़र्स को होगा, जिसके जरिए 6000 रुपए का फायदा होगा।

इस फोन के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में कंपनी ने 6.55 इंच की फुल एचडी+ Fluid AMOLED punch-hole डिस्प्ले दी है। इस फोन की डिस्प्ले 90Hz refresh rate के साथ आती है। इस फोन में Snapdragon 865 chipset का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया गया है, जो 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। ये फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर चलता है।

इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 sensor के साथ आता है। इसका दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 4,300 एमएएच की बैटरी दी है WRAP Charge 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 8 5G smartphone is being introduced today for a special sale. Today this phone will be offered for sale on Amazon and OnePlus shopping website oneplus.in. This phone will be offered for sale sometime from now i.e. 12 o'clock.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X